
Noida News : थाना सेक्टर 58 की साइबर हेल्प डेस्क पुलिस की तत्परता के चलते एक उपभोक्ता साइबर ठगी का शिकार होने से बच गया। पुलिस की वजह से वह ठगी का शिकार नहीं हो सका और उसके खाते जो 42 हजार रुपये की रकम निकली थी, वह उसके वापस मिल गई।
जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर 58 निवासी एक व्यक्ति ने डी मार्ट पर एक आर्डर बुक किया था। 19 मार्च को सामान की डिलिवरी न होने पर व्हाट्सअप पर कॉल आने और आर्डर किए गए सामान की डिलिवरी कराने के नाम पर ओटीपी लेकर आवेदक के खाते से 42,911 रूपये निकाल लिए गए। जिस पर उक्त व्यक्ति ने तुरंत ही थाने पहुंचकर खाते से रुपये गायब होने की शिकायत की।
शिकायत पर थाना सेक्टर-58, नोएडा की साईबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई और सम्बंधित बैंक को पत्राचार कर व आवश्यक कार्यवाही करते हुए आवेदक के पैसो को होल्ड कराया दिया। पुलिस ने बताया कि 1 अप्रैल को 2023 शिकायतकर्ता के खाते से कटे 42,911 रुपये उसके खाते में वापस आ गए। पुलिस द्वारा रुपये वापस कराए जाने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस का आभार जताया है।