
Elvish Yadav : उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुए एल्विश यादव प्रकरण में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस मामले में यूपी पुलिस के एक SHO को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोप है कि उक्त एसएचओ पर एल्विश प्रकरण में लापरवाही बरतने का मामला बना है। इस कारण उस एसएचओ को लाइन जाहिर कर दिया गया है।
नोएडा की एक रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआरदर्ज की गई। नोएडा पुलिस द्वारा बरामद किए गए सांप के जहर को अब जांच के लिए लखनऊ की लैब भेजा जाएगा।
दरअसल, नोएडा पुलिस ने दो नवंबर को नोएडा पुलिस ने वन विभाग के साथ छापेमारी कर पांच लोगों को 9 सांपों के साथ गिरफ्तार किया था। इन 9 सांपों में से 5 सांप तो कोबरा हैं, जो बेहद जहरीले सांप होते हैं। इसके अलावा पुलिस ने उनके पास से एक अजगर, एक घोड़ा पछाड़ सांप भी बरामद किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20ml सांप का जहर भी बरामद किया गया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद न्यायालय ने लखनऊ लैब को इसकी जांच करने की इजाजत दे दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि बरामद जहर किस सांप का है और कितना घातक है। इस मामले की जांच एनडब्ल्यूसीसीबी (नेशनल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो) भी करेगी। यूपी के वन विभाग की ओर से एनडब्ल्यूसीसीबी को पत्र लिखा गया है।
रेव पार्टी में सांपों की सप्लाई के मामले में यूपी के बाहर कई राज्यों से कनेक्शन मिलने के बाद राज्य वन एवं वन्यजीव विभाग ने केंद्रीय ब्यूरो को पत्र लिखा है। नोएडा पुलिस की कार्रवाई के बाद वन विभाग के गौतमबुद्धनगर सेक्टर ने भी इस मामले में केस दर्ज कराया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ जांच कर कोर्ट में मामला दर्ज कराएंगे। अब तक की जांच में सांप के जहर सप्लायर के तार दक्षिणी राज्यों से जुड़े हुए हैं।