एल्विश और राहुल का कनेक्शन जोड़ने के लिए नोएडा पुलिस को छुट रहे पसीने
Elvish Yadav
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:31 PM
Elvish Yadav : चर्चित यूट्यूबर और बिग बॉस के विजेता एल्विश यादव और राहुल के बीच कनेक्शन जोड़ने के लिए नोएडा की पुलिस को पसीने छुट रहे हैं। इस मामले को लेकर एक और राजफाश हुआ है। इस केस का राजफाश करने के लिए स्टेप बाई स्टेप एक पूरी स्क्रिप्ट तैयार की गई थी। पूरी स्क्रिप्ट हरियाणा के गुरूग्राम में लिखी गई। इसके बाद दिल्ली से मॉनिटरिंग और नोएडा में स्टिंग आपरेशन को अंजाम दिया गया।
Elvish Yadav News Update
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 49 की पुलिस ने सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल के एनिमल वेलफेयर आफिसर गौरव की शिकायत पर सांपों का जहर बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। दाव किया जाता है कि यह गिरोह चर्चित यूट्यूबर और बिग बॉस के विजेता एल्विश यादव द्वारा संचालित किया जा रहा है। हाल ही में जानकारी मिली है कि इस मामले में पकड़े गए राहुल नाम के शख्स और एल्विश यादव का कनेक्शन जोड़ने में नोएडा की पुलिस को पसीने छुट रहे हैं। मामला हाईप्रोफाइल हो जाने के बाद पुलिस संभल संभल कर कदम आगे बढ़ा रही है।
यूट्यूबर एल्विश के सांप के साथ सैकड़ों वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। कई बार एल्विश पर सांप की तस्करी करने व स्नैक बाइट के आरोप लगे थे। जिसके बाद सांसद मेनका गांधी द्वारा संचालित पीएफए संस्था इसकी पड़ताल में लग गई। इसके लिए पहले गुरुग्राम में तैयारी की गई और वहां पर रेव पार्टी आयोजन करने को लेकर एल्विश के लोगों से संपर्क किया गया लेकिन वहां बात नहीं बनी।
इसके बाद इस स्क्रिप्ट को नोएडा में आगे बढ़ाया गया और पीएफए शुरुआती बाजी में मार गई। इसके बाद पीएफए की तरफ से कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। पूरे मामले की मॉनिटरिंग दिल्ली से हो रही थी।
नोएडा में अभी पीएफए की यूनिट नहीं
पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था की तरफ से एनसीआर से लेकर अन्य शहरों में संगठन बनाया गया है, लेकिन वर्तमान में नोएडा में पीएफए की यूनिट नहीं है। अभी दिल्ली व आसपास के शहरों के लोग ही पीएफए के लिए काम करते हैं। इस प्रकरण में भी जो पीएफए की टीम लगी हुई थी, वह गाजियाबाद की बताई जा रही है।
मामले में गिरफ्तार राहुल और एल्विश के बीच कनेक्शन की जांच सबसे अहम है। चूंकि स्टिंग ऑपरेशन में यह बात सामने आई है कि एल्विश ने राहुल का नंबर दिया था। अब पुलिस एल्विश व राहुल के बीच तार जोड़ने में लगी है। अगर पुलिस एल्विश व राहुल के बीच तार को नहीं जोड़ पाती है तो बैकफुट पर आना पड़ेगा।
इस हाईप्रोफाइल प्रकरण में कई एंगल पर जांच की जा रही है और अभी कई परतें खुलनी हैं। पुलिस की जांच में कई और नाम सामने आ सकते हैं। हालांकि इस मामले में अब राजनीतिक दखल की चर्चाएं भी जोरों पर है। ऐसे में जांच कहां पहुंचती है। यह एल्विश की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही तय होगी।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।