
Exclusive Noida News: नोएडा के बीचों-बीच स्थित बरौला गांव में सक्रिय भू-माफिया गिरोह का मामला केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दरबार में पहुंच गया है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के एक युवा नेता ने भू-माफियाओं की विस्तृत शिकायत गृहमंत्री से की है।
ज्ञात रहे कि चेतना मंच ने 7 फरवरी 2023 को नोएडा क्षेत्र के बरौला गांव में सक्रिय भू-माफियाओं का एक बड़ा घोटाला उजागर किया था। आरोप है कि जयभगवान चौहान नामक भू-माफिया की अगुवाई में चलने वाले भू-माफियाओं के एक गिरोह ने बरौला गांव में स्थित शत्रु संपत्ति की सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके 200 करोड़ रूपये से भी अधिक की काली कमाई की है। अब यह गिरोह किसानों की जमीन कब्जा रहा है। इस प्रकरण का चेतना मंच में खुलासा होने के बावजूद नोएडा प्राधिकरण अथवा नोएडा पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। इसी बीच यह प्रकरण केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यालय तक पहुंच गया है।
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में अटल बिहारी वाजपेयी मंडल के उपाध्यक्ष सचिन भाटी ने इस मामले में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक विस्तृत पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि ग्राम बरौला में खसरा नंबर 1128, 1129, 1130, 1131, 1132 जो कि गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली शत्रु संपत्ति है जिसे जय भगवान चौहान पुत्र महावीर चौहान द्वारा बेचकर जमीन पर कमर्शियल बिल्डिंग, फ्लैट, मैरिज होम का निर्माण करके करीब 200 करोड़ रूपये की गृहमंत्रालय की संपत्ति खुर्द-बुर्द कर दी गई है।
फरवरी 2017 में जयभगवान चौहान पुत्र महावीर चौहान के खिलाफ गाँव झट्टा में राज्य सरकार व ग्राम समाज की संपत्ति पर अवैध रूप से प्लॉटिंग करने के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण द्वारा क्रम संख्या 27 पर भूमाफिया एक्ट में एफआईआर नंबर-156/ 24520 द्वारा दर्ज की गयी थी जिसमें भूमाफिया जयभगवान चौहान की अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं की गयी।
भूमाफिया घोषित होने के बावजूद किसी प्रकार की कार्र्यवाही न होने से इस भूमाफिया जयभगवान चौहान के हौसले बुलंद हो गए। उसके हौंसले इस कदर बढ़े कि शत्रु संपत्ति को बेचकर गृहमंत्रालय को एक बड़ी क्षति पहुंचाई गई है।
पत्र में जिक्र किया गया है कि जयभगवान चौहान के खिलाफ एस.डी.एम दादरी आलोक गुप्ता व नोएडा प्राधिकरण द्वारा थाना सेक्टर-49 में भूमाफिया एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया जिसमें जयभगवान चौहान के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके बाद अब जयभगवान चौहान व उनके कुछ अन्य साथी जोकि वाडिया ग्रप से हैं सभी मिलकर खसरा नं. 604, 605, 606, 607, 608 व 582 में नोएडा प्राधिकरण की बिना मंजूरी के प्लॉटिंग कर अवैध निर्माण करा रहे हैं।
पत्र में मांग की गई है कि जयभगवान चौहान जैसे भूमाफिया पेशेवर अपराधी के खिलाफ 1 एस.आई.टी. टीम बनाकर जाँच करके सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। जिससे भविष्य में कोई भी अपराधी सरकार की संपत्ति के साथ खिलवाड़ न कर सके।
यहां जानिए क्या है यह पूरा मामला ---