Farmers Protest in Noida: भूख से किसानों की हालत पस्त ,फिर भी हौसलें हैं बुलंद
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:20 AM
नोएडा। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में 3 महीने से अधिक समय से 81 गांवों के किसान अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने सोमवार से आमरण अनशन भी प्राधिकरण गेट(Noida Authority Gate) पर शुरू कर दिया है जिसमें 2 बुजुर्गों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है अन्य कई किसानों की हालत गंभीर बनी हुई है। धरना प्रदर्शन एवं आमरण अनशन के संयोजक सुखबीर खलीफा ने बताया कि जिस तरह धरना प्रदर्शन में लोगों की संख्या बढ़ती गई। उसी तरह अब आमरण अनशन में सोमवार से किसान खुद आकर आमरण अनशन पर बैठ रहे हैं अब तक 1 दर्जन महिलाएं एवं किसानों को मिलाकर 30 से अधिक किसान आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन (Protest)तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती चाहे इसके लिए किसानों को शहीद क्यों ना होना पड़े, इसके जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और प्राधिकरण के अधिकारी होंगे।
अनशन पर बैठे अशोक चौहान ने कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो उनका आमरण अनशन जारी रहेगा चाहे इसके लिए किसानों को और महिलाओं को कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। किसानों ने कहा कि एक तरफ नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी एवं राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह आदि जनप्रतिनिधि विकास कार्यों का लोकार्पण कर रहे हैं। उन्हें किसानों के बीच आने में शर्म आ रही है। जबकि किसान भूखा प्यासा रहकर आमरण अनशन कर रहा है और बीमार हो रहा है। उन्हें किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है । किसानों ने आरोप लगाया कि इस बार विधानसभा चुनाव ऐसे जनप्रतिनिधियों का गांव में किसान विरोध करेंगे।
आमरण अनशन में सुखबीर खलीफा के अलावा अशोक चौहान, बाबूराम आर्य, आशीष चौहान, विक्रम सिंह, विनोद चौहान, वेतन शर्मा, अतर सिंह शर्मा, प्रवीण चौहान, सुबोध आर्य, पवन पहलवान, मनोज पवार, पुष्पेंद्र यादव, मुकेश यादव, राहुल यादव, अशोक यादव, सविता देवी, संगीता देवी, प्रेमवती, कृष्णा देवी, मंजू यादव, कुंती देवी, 30 से अधिक किसान व महिलाएं आमरण अनशन पर हैं।
वही दो बुजुर्ग किसानों की हालत आमरण अनशन पर बैठने के चलते गंभीर हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका हालचाल जानने के लिए सपा के वरिष्ठ नेता सुनील चौधरी अस्पताल पहुंचे|