
फेलिक्स हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा निवारक स्वास्थ्य देखभाल ही भविष्य की कुंजी है। यह टीकाकरण अभियान न केवल एक चिकित्सा पहल है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है। हम आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखेंगे। रोकथाम जागरूकता से शुरू होती है और कार्यवाही से सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित होता है। यह पहल ना केवल नोएडा बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है, जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता मिलेगी। अस्पताल की निदेशक डॉ. रश्मि गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं और बच्चियों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। इस टीकाकरण अभियान के तहत लगभग 200 लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन दी गई। जो सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए एचपीवी वैक्सीन एक कारगर उपाय है। ऐसे अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बेहद आवश्यक हैं। आकांक्षा समिति गौतमबुद्धनगर की अध्यक्ष डॉ. अंकिता राज ने कहा हमारे संगठन का उद्देश्य समाज की बेटियों को स्वस्थ और सशक्त बनाना है। यह पहल एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। Noida News :
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।