Noida News : नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नोएडा के टी पॉइंट के पास एक युवक अपनी और लोगों की जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट कर रहा था। ऐसे में यूं सरेआम लोगों की जान जोखिम में डालकर स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
स्टंटबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आजकल लोगों में नए-नए कारनामे करने का खूंमार कुछ इस तरह से चढ़ा है कि लोग अपने और दूसरों की जान की बिल्कुल भी परवाह नहीं करते हैं। हाल ही में नोएडा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में वाजिदपुर टी पॉइंट के पास एक युवक खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहा था। अगर जरा सी भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में लोगों की जान जोखिम में डालने वाले कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। थाने के उप निरीक्षक ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोपी की तलाश जारी Greater Noida News
मामले को लेकर उपनिरीक्षक अंजुल कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सेक्टर-135 स्थित वाजिदपुर टी पॉइंट के पास कार चालक खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहा था उसके इस कृत्य से आने जाने वाले लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।