Noida News : नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के तहत सेक्टर-35 स्थित सुमित्रा हॉस्पीटल में आज सुबह आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान किसी जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक सुमित्रा हॉस्पीटल में आज सुबह सुबह प्रथम तल पर आग लग गई। जैसे ही आग लगी तुरंत यहाँ मौजूद स्टाफ और मरीज बाहर निकल गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर सर्विस की गाडिय़ों में तत्काल आग बुझा दी। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सुबह 5 बजकर 6 मिनट पर आग लगी थी। जब फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंची तो अस्पताल के कर्मी यहां लगे फायर फाइटिंग से आग पर काबू पा रहे थे। कुछ ही देर में आग बुझ गई। रिकार्ड रूम में आग लगी थी।
पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि सुमित्रा हॉस्पिटल, सेक्टर-35, नोएडा में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 6 फायर सर्विस यूनिट एवं हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म घटनास्थल पर रवाना हुई और आग को पूर्णतया: बुझा दिया गया। आग भूतल पर बने रिकार्ड रूम में लगी थी, जो घटना के समय बंद था। प्रथम तल एवं द्वितीय तल पर जो मरीज थे, वह स्वयं ही बाहर आ गए व तृतीय तल पर जो मरीज भर्ती थे उन्हें बाहर निकलने को आवश्यकता नहीं पड़ी। आग को बुझाने के बाद स्मोक एक्सट्रैक्शन सिस्टम की मदद से धुएं को बाहर निकाला गया। 2 लोगो (केयर टेकर) को भवन का कांच तोड़ते हुए मामूली चोट आई है। Noida News