नोएडा नौएडा प्राधिकरण से सेवानिवृत्त एवं पूर्व कर्मचारियों एवं अधिकारियों की समस्याओं के निवारण के उद्देश्य से नौएडा एक्स स्टाफ वेलफेयर फोरम का गठन किया गया है।
इस फोरम में एन.पी.जायसवाल अध्यक्ष, आर.एन. श्रीवास्तव महसचिव, रवि प्रकाश गुप्ता कोषाध्यक्ष, पी.डी. शर्मा उपाध्यक्ष, आनन्द कुमार सचिव, जी डी गुप्ता, गिरीश कुमार चुग, सुरेश चन्द्र गुप्ता, एस. सी गुप्ता, बने सिह, तथा दिनेश कुमार शर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया।
फोरम की कार्यकारिणी की पहली बैठक पिछले दिनों सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य कार्यपालक अधिकारी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर सभी अस्पतालों में कैश लेस व्यवस्था तथा कर्मचारियों एवं अधिकारियों के सुखद भविष्य के लिए योजनाओं के सम्बन्ध में मुख्य कार्र्यपालक अधिकारी से मिलने का फैसला लिया गया।
नौएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी से मिलकर उक्त संबंध में चर्चा की गयी।