
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा की थाना फेज 1 पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो तंत्र मंत्र के नाम पर टप्पेबाजी करके धोखाधड़ी करता था और लोगों से ठगी करता है। इस गिरोह के चार सदस्यों को नोएडा की थाना फेस वन पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है, जो कार में सवार होकर घुमते हैं और लोगों को ठगने का काम करते हैं। विगत 30 नवंबर को बदमाशों ने नोएडा के सेक्टर 10 में एक से मंदिर का पता पूछा और रोक लिया। जिसके बाद महिला को परिवारिक समस्या बताकर तथा परेशानियों से निजात दिलाने का दावा करते हुए देवी माता की मूर्ति दिखायी तथा रूद्राक्ष माला सिन्दूर आदि दिखाई। माला को उस महिला के सिर पर घुमाकर प्लास्टिक की डिब्बी से फास्फोरस का टुकडा निकाल कर उस पर पानी डालकर जलाकर दिखाया तो वह महिला इन अभियुक्तो के झांसे मे आ गई।
इसके बाद उस महिला को रूपया दोगुना करने की बात बताई तो महिला इन शातिरों के झांसे में आ गई और अपने घर से एक लाख रूपया लेकर आरोपियों को थमा दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला के पैसे लेकर उसे एक पत्थर देकर कुछ दूरी पर फैंकने के लिये कहा तो वह महिला पत्थर फैंकने के लिये चली गई गई। महिला के जाते ही आरेापी मौके से फरार हो गए। 2 दिसंबर को महिला के पति ने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गुडगांव, करनाल, दिल्ली सदर बाजार तथा नरेला और गाजियाबाद में भी इस तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
1. विजय कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी शेखपुरा थाना खानपुर जिला बुलन्दशहर हाल पता कलन्दर कालोनी दिलसाद गार्डन थाना दिलशाद गार्डन दिल्ली। 2. शेहरून पुत्र फारूक शाह निवासी मलस्का डेयरी के पास कलन्दर कालोनी दिलशाद गार्डन थाना दिलाशाद गार्डन दिल्ली। 3. शेर मौहम्मद पुत्र शेखर निवासी कलन्दर कालोनी दिलशाद गार्डन थाना दिलशाद गार्डन दिल्ली। 4. मिथुन पुत्र सतुलेशा निवासी कलन्दर कालोनी दिलशाद गार्डन थाना दिलशाद गार्डन दिल्ली।
तंत्र मंत्र का सामान, (1) माला, (2) कपड़ा, (3) माता की मूर्ति, (4) सिन्दूर की डिब्बी, (5) कलावा, (6) रूद्राक्ष की माला, (7) एक काला धागा, (8) एक डमरू टाईप यन्त्र, (9) एक चौन डमरू के लोकेट वाली, (10) चार तांत्रिक नग, (11) एक लाल रंग का कपड़ा, (12) सफेद पदार्थ के टुकड़े, (13) एक सोने की चेन। 2.धोखाधड़ी कर लिये गये 50,110/- रूपये बरामद 3. घटना मे प्रयुक्त एक गाड़ी सिलेरियो कार नं0 डीएल 5 सीयू 4210 बरामद 4. दो चाकू नाजायज बरामद