ग्राइंडर डेटिंग एप पर लड़कों से संबंध बनाने के नाम पर ठगी, गैंग सक्रिय
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:43 AM
Noida News: नोएडा में इन दिनों एक नया गैंग काम कर रहा है, जो ग्राइंडर डेटिंंग एप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर उनके साथ समलैंगिक संबंध स्थापित करने के नाम पर ठगी करता है। ऐसे की गैंग का खुलासा नोएडा पुलिस ने किया है। गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से नोएडा पुलिस ने फर्जी नम्बर प्लेट लगी दो मोटरसाईकिल और चार कीमती मोबाइल बरामद किए हैं। जिन पर आरोपियों ने अपनी फर्जी प्रोफाइल बनाई थी।
कैसे समलैंगिक संबंध के नाम पर फंसाते थे जालसाज
आरोपी ग्रांइडर गे डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाईल बनाकर समलैंगिक सम्बन्ध बनाने के लिए लड़को से दोस्ती करते है और उनको नोएडा में सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाते थे। आरोपी उन्हें अपनी मीठी-मीठी बातों में उलझाकर अपने जाल में फसांते है। इसी बीच आरोपी अपने बनाए हुए जाल में पीड़ितों को ट्रैप करते हैं और अपने दूसरे साथी मौके पर बुलाकर ब्लैकमेल करते हैं। ब्लैकमेल कर आरोपी पीड़ितों के मोबाईल, पर्स, नगदी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं। मोबाईल व अन्य सामान को राह चलते राहगीरों को जालसाज सस्ते दामों में बेच देते है और उनसे जो पैसे मिलते है उनको अपनी मौज मस्ती पर खर्च कर लेते हैं।
नोएडा पुलिस की पूछताछ खुला राज
नोएडा पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे जब गहन पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि वह एक गिरोह बनाकर नोएडा, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में कई घटनाएं कर चुके हैं। आरोपियों का गैंग का लीडर विशाल है। विशाल ने 11वीं कक्षा तक की पढ़ाई की हुई है, बांकी के तीनों लोग अनपढ़ है। चारों आरोपी नशा करने के लिए पार्क में मिलते हैं। वही आरोपी ग्राइंडर ऐप के माध्यम से लोगों केसाथ धोखाधड़ी करने की योजना बनाते हैं। यहां से आरोपी दोनों मोटरसाईकिल टीवीएस राइडर व स्पलैण्डर पर सवार होकर ठगी करने निकल जाते हैं। आरोपी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे, जिससे वह नोएडा पुलिस से बच सकें।
आरोपियों द्वारा की गयी घटनाओं का विवरण-
1. नौ जुलाई को आरोपियों ने एक लड़के को सेक्टर-34 ग्राइंडर ऐप के माध्यम से फंसाया था और उससे 25000 रुपए व दो मोबाइल ले लिए।
2.बरामद दोनों मोबाइल सेक्टर-34 की घटना के है, बांकी पैसे हमारी मौज मस्ती मे खर्च हो गये है।
3.10 जुलाई को चारो आरोपियों ने एक व्यक्ति को डेटिंग ऐप के माध्यम से शिकार बनाकर सेक्टर-15 गोल चक्कर नाले के पास सुनसान जगह पर बुलाया था जिससे एक मोबाइल ओपो कम्पनी रंग आसमानी हमने धोखाधडी कर ले लिया था ।
4.11 जुलाई को एम-ब्लाक सेक्टर-11 से आरोपियों ने एक और लडके को ग्राइंडर ऐप के माध्यम से दोस्ती कर बुलाया था और उससे मोबाइल फोन वीवो कम्पनी रंग स्लेटी व 5000 रुपये धोखाधडी कर हमने ले लिए थे।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण-
1. 19 वर्षीय अरबाज पुत्र आजाद निवासी झुग्गी झोपडी कालोनी, नियर बैंक आॅफ इण्डिया, सेक्टर-9 नोएडा।
2. 19 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र सुरेश मण्डल निवासी सेक्टर-4 नोएडा।
3. 20 वर्षीय उसमान पुत्र कुद्दस निवासी सेक्टर-09, नोएडा।
4. 19 वर्षीय हिमांशू पुत्र निरजंन सिंह निवासी सेक्टर-05 नोएडा।