
Anant Chaturdashi 2023[/caption]
Anant Chaturdashi 2023[/caption]
यह देखने लायक था। पी जी की मेड अपनी सहेलियों को ले आई थी । वह सब मिलकर काम कर रही थीं । देव बहुत भाग दौड़ के साथ इसकी तैयारी में लगे थे । उनके मित्र इसमें उनका साथ दे रहे थे । मंदिर के प्रांगण में सब पेड़ की छांव में बैठ प्यार से भंडारे की तैयारी कर रहे थे। युवा पण्डित शिव और विष्णू का उन्हें पूरा सहयोग था। भंडारे की तैयारी होते ही काली घटाएं राधा रानी के प्रेम स्वरूप अश्रु सी बरसने लगी। थोडी देर में मौसम फिर साफ उसके बाद सभी ने चाव से भंडारा खाया। समझना यह है कि हमारे सीनियर बहुत सीनियर यदि किसी पद को संभाल हुए हैं। उनको कहीं यह लगता है कि यदि वे न रहेंगे तो कैसे होगा। ऐसे में युवा जो नौकरी या व्यापार के चक्कर में घरों से दूर आते हैं। या वहीं रहने वाले युवा करना तो वह भी चाहते हैं । यदि उनका टेक्नोलॉजी का ज्ञान सीनियरो का अनुभव सब साथ मिलकर आगे बढ़ाया जाए । हमारे देश हमारे शहरों का स्वरूप ही कुछ और हो जाएगा। इसलिए सभी सीनियर्स का यह कर्तव्य बनता है कि जो भी पदभार को भी वे संभाले हुए हैं। अपने साथ एक दो युवाओं को भी साथ जोड़े। उन्हें मौका दें ताकि हमारा भारत जो इतना प्राचीन संस्कृति, संस्कार से भरा हुआ देश है अपनी संस्कृतिक धरोहर, संस्कार उत्सवों को और आगे ले जाए। हमें यह भय ही न रहे कि कल हमारे धर्म का कोई विनाश या हमें कोई पीछे छोड़ पाएगा। इसके लिए हमे अपने बच्चों और बड़ों को युवाओं को सिर्फ साथ लेकर चलने की आवश्यकता है। जिसका उदाहरण नोएडा के सैक्टरो में अब दिख भी रहा है। बच्चे, युवा सीनियर गणपति बप्पा मोर्या कहते गाते नाचते बप्पा को भ्रमण करवा रहे थे तथा बप्पा सम्पुर्ण शहर को धन धान्य समृधि का आशीर्वाद दे रहे थे। Anant Chaturdashi 2023