नोएडा में डॉक्टरेट की दो-दो उपाधियों से सम्मानित हुए गौरव कुमार
Noida News
भारत
चेतना मंच
11 Apr 2024 10:36 PM
Noida News : समाजसेवा के क्षेत्र में असाधारण कार्य के लिए गौरव कुमार को दो विदेशी विश्वविद्यालयों की तरफ से डॉक्टरेट की उपाधि से पिछले दिनों सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम नोएडा के निजी होटल में आयोजित किया गया था, जिसमें कुल 30 से ज्यादा लोगों को विभिन्न क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉक्टरेट का सम्मान दिया गया।
डॉक्टरेट की दो-दो उपाधियों से सम्मानित हुए गौरव
इस मौके पर थोड़ा भावुक होते हुए गौरव कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और दोस्तों को दिया। पत्नी के साथ का खास जिक्र करते हुए गौरव ने कहा कि उनकी सोहबत और संघर्ष ने मुझे इस क्षेत्र में काम करने की असीम ताकत दी।
Noida News
हैती और याब्रा विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित
गौरव को डॉक्टरेट का पहला सम्मान 'इलियोर इवांगगेलिकल विश्वविद्यालय-हैती" ने कोरोना काल में उनकी कर्मठता और जिजिविषा को देखते हुए डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा। वहीं डॉक्टरेट की एक और उपाधि गौरव कुमार को याब्रा विश्वविद्यालय ने दी। याब्रा विश्वविद्यालय ने उन्हें यह सम्मान सामाजिक एवं सामुदायिक विकास में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया है।
स्वयंसेवी संस्थाओं से भी ही चुके हैं सम्मानित
गौरतलब है कि कोरोना के वक्त जब लोग अपने घरों में दुबके हुए थे और सरकारी अमला भी शिथिल पड़ा हुआ था तब इंदिरापुरम गाजियाबाद स्थित 'खालसा हेल्प" संगठन के बैनर तले गौरव और उनके संगी-साथियों ने मरीजों की बिना झिझक मदद की। अपने जुझारूपन के लिए मशहूर गौरव ने उस वक्त न तो अपनी चिंता की और न अपने परिवार की। उस वक्त उनमें उस महामारी से लड़ रहे मरीजों और उनके घरवालों का इलाज करना ही एकमात्र लक्ष्य था। उनके और उनकी टीम के इस हौसले और साहस का उत्तर प्रदेश सरकार के अलावा देश भर के स्वयंसेवी संगठनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की थी और उन्हें सम्मानित भी किया था।