विज्ञापन
ईद-उल-जुहा के मौके पर आज नोएडा के सेक्टर-8 स्थित मस्जिद में नमाज़ अता की गई। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए नोएडा पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। जनपद गौतमबुद्धनगर में ईद-उल-जुहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।

Noida News : ईद-उल-जुहा के मौके पर आज नोएडा के सेक्टर-8 स्थित मस्जिद में नमाज़ अता की गई। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए नोएडा पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। जनपद गौतमबुद्धनगर में ईद-उल-जुहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। जनपद में स्थित मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन-चैन और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की। Noida News
ईद-उल-जुहा के मौके पर सेक्टर-8 स्थित मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल एवं पीएसी की तैनाती की गई थी। पुलिस लगातार गश्त कर रही थी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही थी। Noida News
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। नोएडा के अलावा ग्रेटर नोएडा, दादरी, सूरजपुर, जारचा, बिसरख, जेवर, हल्दौनी, ककराला, कुलेसरा, बेगमपुर, सहित अन्य स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई। Noida News
विज्ञापन