नोएडा के सभी स्कूल तथा सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, 21 अगस्त की छुट्टी घोषित!
नोएडा
RP Raghuvanshi
20 Aug 2025 08:03 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
20 Aug 2025 08:03 PM
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले में जिलाधिकारी की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। दनकौर में आयोजित होने वाले गुरु द्रोणाचार्य मेले के चलते 21 अगस्त (गुरुवार) को नोएडा - ग्रेटर नोएडा में जिलेभर के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे। इस आदेश की पुष्टि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने की है।
गुरु द्रोणाचार्य मेले के चलते छुट्टी का ऐलान
दनकौर में हर साल गुरु द्रोणाचार्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सड़कों पर काफी भीड़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों के आने-जाने में दिक्कत न हों, इसलिए प्रशासन हर साल इस अवसर पर नोएडा ग्रेटर नोएडा में लोकल हॉलिडे घोषित करता है। इस परंपरा को जारी रखते हुए इस साल भी डीएम ने 21 अगस्त को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है।
बच्चों को मिलेगी एक दिन की राहत
मेला क्षेत्र में होने वाले यातायात दबाव और भीड़ को देखते हुए छुट्टी घोषित करना जरूरी माना गया। डीएम के आदेश से अब बच्चों और अभिभावकों को राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें जाम और असुविधा से नहीं जूझना पड़ेगा।
ऐतिहासिक महत्व वाला मेला
गुरु द्रोणाचार्य मेला दनकौर का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखने वाला वार्षिक मेला है। इस मेले को लेकर स्थानीय लोग खासा उत्साह दिखाते हैं। प्रशासनिक दृष्टि से यह आयोजन इतना बड़ा होता है कि इसे सुचारू रूप से संचालित करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित करना आवश्यक हो जाता है। Noids Newsग्रेटर नोएडा के क्षेत्र में चला बाबा का बुलडोज़र, मुक्त कराईं 25 करोड़ की ज़मीन