
Transfer - Gautam Buddha Nagar : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने जहां कुछ कोतवाली प्रभारियों का स्थानांतरण किया है, वहीं 4 थाना प्रभारियों को पुलिस लाइन भेजा है। बताया जाता है कि कार्य में लापरवाही बरतने पर कुछ प्रभारियों को हटाया गया है। इसके अलावा क्राइम कंट्रोल के उद्देश्य से भी थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदला गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना फेज वन दिल्ली बॉर्डर पर जांच में लापरवाही बरतने पर हटाए गए हैं। थाना सेक्टर 39 और थाना बीटा-2 थाना प्रभारी को अपराध कंट्रोल न कर पाने पर हटाए गए हैं। सेक्टर 49 और फेस टू थाना प्रभारी स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते हटाए गए। फेज वन थाना प्रभारी दिल्ली बॉर्डर पर जांच में लापरवाही बरतने पर साइड किए गए।
आपको बता दें कि अजय चाहर सेक्टर 39, सुनील कुमार दत्त ईकोटेक थर्ड, ध्रुव भूषण दुबे फेस वन, जितेंद्र कुमार सेक्टर 49 तथा विनोद कुमार मिश्रा को थाना बीटा 2 का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा राजीव कुमार को सेक्टर 39 से एएचटीयू किया गया है। अन्य तीन को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि राकेश कुमार को सेक्टर 49 से लाइन, वीरेश गिरी को फेस वन से लाइन व अंजनी सिंह बीटा 2 से लाइन भेजे गए हैं।