
Ghaziabad News : (चेतना मंच)। होंडा सिटी कार में आ रहे गौकशों को जब पुलिस ने ललकारा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाई जिसमें कार से उतरकर भाग रहा एक गौकश गोली लगने से घायल हो गया। घायल गौकश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस आवास विकास जंगल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक होंडा सिटी कार में सवार व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गयाी, लेकिन कार सवार गाड़ी को घुमा कर तेजी से भागने लगे इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए।
पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम फराहीम उर्फ फराईम उर्फ फईम पुत्र हाफीज निवासी ढम्का मोड़ थाना नगली जिला अमरोहा बताया। पकड़े गए बदमाश ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर इस इलाके में गौकशी की घटनाओं को अंजाम देता है। इससे पूर्व थाना टीला मोड़ पुलिस द्वारा उसे गौकशी के आरोप में पकडक़र जेल जा चुका है। उसके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, खोखा, एक गंडासा, हौंडा सिटी कार बरामद हुई है। Ghaziabad News