प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ग्राम विकास संगठन ने नोएडा क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की बहुत जरूरी मांग को नोएडा प्राधिकरण के सामने दोबारा उठाया है। ग्राम विकास संगठन की मांग से पहले नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को ज्ञान ही नहीं था कि नोएडा क्षेत्र की जनता के लिए यह कितना बड़ा विषय है।

Noida News : नोएडा क्षेत्र की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ग्राम विकास संगठन ने नोएडा क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की बहुत जरूरी मांग को नोएडा प्राधिकरण के सामने दोबारा उठाया है। ग्राम विकास संगठन की मांग से पहले नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को ज्ञान ही नहीं था कि नोएडा क्षेत्र की जनता के लिए यह कितना बड़ा विषय है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस विषय पर सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। Noida News
ग्राम विकास संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने इस विषय में बताया कि उनके संगठन की तरफ से 17 जून 2026 को नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी (OSD) अरविंद कुमार सिंह तथा क्रांति शेखर को एक ज्ञापन सौंपा गया था। इस ज्ञापन में कहा गया था कि नोएडा क्षेत्र के नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ में बसे हुए गांव रायपुर, बख्तावरपुर, असगरपुर, गढ़ी शाहपुर, शाहपुर गोवर्धनपुर , सुलतानपुर, नंगली शाखपुर, नंगली नंगला, नंगली वाजिदपुर, छपरौली बांगर , दोस्तपुर मंगरौली,याकूदपुर , दल्लूपुरा, मोहियापुर, गुलावली, झट्टा, बादोली, कामबक्सपुर , कोंडली, गढी समस्तीपुर आदि गाँव एवं सैक्टर- 126 से 135 , 168 से 151 तक को ई सिटी बस सेवा से नहीं जोड़ा गया है ई सिटी बस सेवा के लिए जो चार रूट तैयार किए गए हैं उनमें से किसी भी रूट में उपरोक्त दिए हुए गांव व सेक्टरों को शामिल नहीं किया गया है जबकि नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव व सेक्टर में ई सिटी बस सेवा शुरू की गयी है पिछले 10 वर्षों से गांव और सेक्टर के निवासी निरंतर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को समय-समय पर होने वाली ग्राम चौपाल एवं नोएडा आपके द्वारा प्रोग्राम में भी सिटी बस सेवा चलाने की मांग करते आ रहे हैं अब नोएडा शहर में सिटी बस सेवा शुरू कर दी गयी है तो उपरोक्त गांव व सेक्टर के निवासियों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है हम गांव वालों की भूमि नोएडा प्राधिकरण ने ली है लेकिन ई सिटी बस सेवा शुरू करते वक्त हम ग्रामीणों को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा नजर अंदाज किया गया है आखिर नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ बसे हुए गांव में सेक्टरों के साथ में ई सिटी बस सेवा से ना जोडक़र हमारा शोषण क्यों किया जा रहा है। Noida News

अशोक चौहान ने आगे बताया कि नोएडा प्राधिकरण के OSD अरविंद कुमार सिंह एवं क्रांति शेखर ने उस समय उनकी समस्या सुनने के बाद नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (महाप्रबंधक (Civil)) एसपी सिंह को नोएडा शहर के ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से जुड़े हुए सभी गांव व सैक्टर को ई-सिटी बस सेवा से जोडऩे के लिए पत्र भेज दिया था। अशोक चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में 60 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश बस सेवा एवं ई सिटी बस सेवा को फ्री करने की घोषणा की है लेकिन नोएडा क्षेत्र के सभी गांव एवं सेक्टरों के निवासियों में इस बात को लेकर निराशा है कि नोएडा क्षेत्र के 35 से 40 गाँव और सैक्टर को ई-सिटी बस सेवा से आज तक नहीं जोड़ा गया है। बार-बार नोएडा प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से मिलकर पत्र भी दिए जा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। Noida News
ग्राम विकास संगठन के द्वारा उठाए गए इस विषय से यह साफ जाहिर हो रहा है कि नोएडा प्राधिकरण के तमाम बड़े अधिकारी अपने एयरकंडीशनर (AC) कमरों में बैठकर दिन भर मौज लेते हैं। नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (Civil) सिविल एस.पी. सिंह केवल उन्हीं कामों को आगे बढ़ाते हैं जिन कामों में उन्हें मोटी ‘‘मलाई ’’ प्राप्त होती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के 35 से 40 गांवों में ई-बस सेवा शुरू हो पाएगी? इस मामले को लेकर ग्राम विकास संगठन ने संकेत दिए हैं कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के विरूद्ध ‘‘पोल खोल” आंदोलन शुरू कर सकते हैं। नोएडा क्षेत्र के दूसरे सामाजिक संगठन भी इस मुददे को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। Noida News
विज्ञापन