
Greater Noida: सिंगापुर/ नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी ने नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में डाटा सेंटर स्थपित करने के लिए एलएलजी कैपिटल के साथ एक बिलियन अमेरिकी डॉलर (8 हजार करोड़ रूपये) का एमओयू हस्ताक्षर किया। इस मौके पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा सीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी भी मौजूद थे।
वहीं सीईओ ने नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में 100 करोड़ रूपये के निवेश के लिए सिंगापुर की ग्लोबल स्कूल फांउडेशन के साथ भी करार किया है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारियों को लेकर विदेश दौरे पर हैं। शु्क्रवार को उन्होंने सिंगापुर में इंवेस्टर्स कांफ्रेर्स को नोएडा मॉडल के बारे में जानकारी देते हुए फरवरी में आयोजित होने वाली इंवेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के बीच एमओयू साइन किए गए। ये एमओयू एग्रीकल्चर, उद्यानिकरण, ग्रीन सिटी , वाटर रिर्सोसेस के अलावा स्टूडेंट एक्सचेंज के तहत किए गए। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।
[caption id="attachment_50567" align="alignnone" width="700"]
Greater Noida[/caption]
इंवेस्टर्स रोड शो के दौरान सिंगापुर स्टेट गवर्नमेंट ने उप्र में निवेश को बढ़ाने के लिए एसआईसीसीआई (सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) के बीच एमओयू साइन किए गए। वहां मौजूद इंवस्टर्स ने नोएडा ग्रेटर नोएडा मॉडल की सराहना की। इस मौके पर सीईओ रितु माहेश्वरी ने नोएडा मे निवेश करने वाली अग्रणि कंपनियों जैसे माइक्रोसाफ्ट, एलजी, ओपो, वीवो, सेमसंग, अडाणी, हैवल्स, एचसीएल, आइकिया, आईबीएम के निवेश के बारे में भी जानकारी दी।
वहीं यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की फिल्म सिटी परियोजना को स्वीडिश निवेशक मिला है। यह कंपनी 10,000 करोड़ रुपए का निवेश करना चाहती है। दूसरी ओर कानपुर और बुंदेलखंड में विकसित किए जा रहे डिफेंस कॉरिडोर में दुनिया की जानी-मानी आयुद्ध निर्माता कंपनी साब आना चाहती है। स्वीडन की यात्रा के दौरान यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को 15,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।