Greater Noida: प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को बांटे प्रमाण-पत्र
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:47 AM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा। प्रमाणपत्र वितरण का आयोजन जन शिक्षण संस्थान गौतम बुद्ध नगर प्रायोजित कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा संस्थान के उपकेंद्र चौ. आर. एल. पब्लिक स्कूल, ग्राम पंचायत घंघौला में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रताप सिंह आर्य प्रबन्धक चौ. आर.एल. पब्लिक स्कूल रहे। मुख्यअतिथि ने इस अवसर पर कहाकि हाथ की दक्षता हमारे जीवन में हमेशा काम आती है। कार्यक्रम के अतंर्गत स्व: नियोजित दर्जी के सफल प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को मुख्यअतिथि द्वारा प्रमाणपत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपेश आर्य, अरुण कुमार, एवं संस्थान के निदेशक प्रदीप मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, राधेश्याम, प्रिती कुमारी, आशा, सहित लगभग 45 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।