
Greater Noida (चेतना मंच)। प्लॉट बेचने के नाम पर जालसाज ने एक व्यक्ति से 4 लाख रुपये हड़प लिए। खरीदार ने जब पैसे वापस करने के लिए कहा तो आरोपी ने अपने साथियों को साथ मिलकर मारपीट कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर थाना बीटा-2 में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सेक्टर पी-3 निवासी अविनाश कुमार ने बताया कि उसने बिलासपुर निवासी राजकुमार से 4 लाख रुपये में एक प्लॉट खरीदा था। दोनों के बीच उक्त प्लॉट को लेकर इकरारनामा भी हुआ। पैसे लेने के बाद राजकुमार ने कुछ समय बाद उक्त प्लॉट का बैनामा करने की बात कही। अविनाश कुमार के मुताबिक राजकुमार से बैनामा करने के लिए कहा लेकिन वह हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टालता रहा। बैनामा न होने पर उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने पैसे भी वापस नहीं किये।
Read More - Ghaziabad News : मोबाइल शॉप संचालक की हत्या से नाराज परिजनों का थाने पर हंगामाअविनाश कुमार का आरोप है कि गत 3 जुलाई को वह अपने घर से मंगलम स्कूल की तरफ जा रहा था। बाइक सवार राजकुमार उसके दो अज्ञात साथियों ने उसकी कार जबरन रुक वाली और उसे बाहर निकाल कर पीटना शुरू कर दिया। राजकुमार व उसके साथियों ने उसके गले में गमछा डालकर गला घोटकर उसे मरणासन्न कर दिया। झगड़ा देखकर मौके पर लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
उसने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की इसके बाद उसने न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर राजकुमार व उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। Greater Noida