ग्रेटर नोएडा। ह्यूमन टच फाउंडेशन ने सीआईआई फाउंडेशन तथा इन्डस लैंड बैंक के सहयोग से कोरोना बीमारी से बचने के लिए फ्री वैक्सिनशन/टीका कैंप ( Free Vaccination Camp) लगाया है जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीन की पहली, दूसरी या तीसरी खुराक ली मुफ्त में लगवाई।
ह्यूमन टच फाउंडेशन (Human touch foundation) से जुड़ी डा. उपासना सिंह (Dr. Upasana Singh) ने बताया कि कैम्प 5 मार्च (5 March) तक अल्फा-2 के एच ब्लाक (H Block) में लगाया जा रहा है। अब तक सैकड़ों लोगों ने कैंप में पहुंचकर वैक्सीनेशन करवाया है।
उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस कैंप में आकर वैक्सीनेशन करवाएं ( get vaccinated) और कोरोना महामारी (corona pandemic) को खत्म करने में सहयोग करें।