ग्रेटर नोएडा में MLC चुनाव को लेकर CP लक्ष्मी सिंह और DM मेधा रूपम ने मतदान केंद्रों, स्ट्रॉन्ग रूम और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। जानें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने क्या निर्देश दिए।

Noida News : गौतमबुद्ध नगर में मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन सतर्क है। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्ट्रॉन्ग रूम, कंट्रोल रूम और सीसीटीवी निगरानी कक्ष की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
MLC चुनाव के मद्देनजर CP लक्ष्मी सिंह और DM मेधा रूपम ने स्ट्रॉन्ग रूम, कंट्रोल रूम तथा सीसीटीवी निगरानी कक्ष का भौतिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी और निर्वाचन से जुड़े अभिलेखों के उचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा। Noida News

दोनों अधिकारियों ने सेंट्रल नोएडा जोन के मतदान केंद्रों का दौरा कर वहां की सुरक्षा एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद ग्रेटर नोएडा जोन के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस बल और निर्वाचन से जुड़े कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया। Noida News

MLC एमएलसी चुनाव के दौरान पुलिस और जिला प्रशासन मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में सतर्कता बनाए रखना और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करना प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सीसीटीवी निगरानी तक सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों ने मतदान को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Noida News
विज्ञापन