Greater Noida News (चेतना मंच)। प्यावली गांव के पास नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक के गले पर निशान मिले हैं जिस कारण उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। चर्चा है कि युवक की हत्या कर शव को बाइक के साथ नहर में फेंक दिया गया। थाना जारचा प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि सोमवार को ग्रामीणों ने सूचना दी कि प्यावली गांव के पास नहर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर उसकी शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान धूम मानिकपुर निवासी आशुतोष चौहान पुत्र रविंद्र चौहान के रूप में हुई। नहर से युवक की बाइक भी बरामद हुई है। परिजनों ने बताया कि घरवालों से वाद विवाद होने पर आशुतोष चौहान बाइक लेकर घर से निकल गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी ने बताया कि आशुतोष चौहान के गले पर निशान है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
फोन की सीडीआर को भी खंगाला जा रहा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है। मृतक के मोबाइल फोन की सीडीआर को भी खंगाला जा रहा है। वहीं परिजन आशुतोष की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।
Greater Noida News in hindi
प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के स्वर्ण नगरी में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। मूल रूप से ग्राम चीती निवासी (55 वर्षीय) ज्ञानेंद्र शर्मा पुत्र परमानंद शर्मा ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी में पिछले काफी समय से अकेले रह रहे थे। खून की उल्टियां होने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें एम्स में रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान ज्ञानेंद्र शर्मा ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ज्ञानेंद्र शर्मा पिछले काफी समय से लिवर कैंसर से पीडि़त थे और उनका उपचार चल रहा था। उनकी मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
टायर की हवा चेक कर रहे हेल्पर को कुचला
ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक के टायर की हवा चेक कर रहे हेल्पर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल हेल्पर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। थाना दादरी प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को शाहपुर गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति के दुर्घटना में मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचरनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान पंजाब निवासी बलजीत सिंह पुत्र गुरु बक्श सिंह के रूप में हुई। बलजीत सिंह ट्रक का हेल्पर था और वह शाहपुर गांव के पास पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक को खड़ा कर टायर की हवा चेक कर रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी गंभीर रूप से घायल हुए बलजीत से मौके पर एकदम तोड़ दिया था।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।