Greater Noida News (चेतना मंच)। थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए कोरियर डिलीवरी ब्वॉय ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं थाना रबूपुरा में सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
छोटा हाथी टेंपो के टक्कर मारने से हुआ घायल
हल्द्वानी मोड़ पर किराए पर रहने वाला प्रदीप कुमार कूरियर डिलीवरी का काम करता था। बीते 4 नवंबर को वह बिसरख से कोरियर डिलीवर कर हल्द्वानी मोड़ की तरफ आ रहा था। वह जैसे ही निम्स अस्पताल के पास पहुंचा तो छोटा हाथी टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर स्थिति में परिजन प्रदीप को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान प्रदीप ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस संबंध में प्रदीप के पिता दिनेश चंद्र ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कार द्वारा बाइक में टक्कर लगने से हुआ घायल
वहीं थाना रबूपुरा में ग्राम फतेहपुर बुलंदशहर निवासी सोनू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात कार चालक ने उनके भाई अरुण की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका भाई अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया पुलिस का कहना है कि पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी चालकों की तलाश की जा रही है।
Greater Noida News in hindi
गैरजिम्मेदार वाहन चालक हो जाते हैं फरार
अधिकतर दुर्घटनाओं के मामले में देखा जाता है कि दुघर्टना जिससे होती है वह कहीं न कहीं गैर जिम्मेदारी पूर्वक अपने कार्य का निर्वहन कर रहा होता है। उस समय भी अगर वह पूरे नियम कायदे से गाड़ी जिम्मेदारी पूर्वक चला रहा होता तो दुर्घटना की संभावना काफी कम रहती है। और किसी भी कारण यदि दुर्घटना हो ही जाए तो पूरी जिम्मेदारी से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचा देना चाहिए। जिससे उसकी जान की हिफाजत भी हो जाएगी और दुर्घटना का प्रायश्चित भी पूरा हो जाएगा।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।