बिस्किट व नमकीन के नीचे छुपाये थे पटाखे, फिर पुलिस ने किया ऐसा
Greater Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:16 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:16 PM
Greater Noida News (चेतना मंच)। थाना दादरी पुलिस ने एक डिपार्टमेंटल स्टोर पर छापा मार कर अवैध रूप से बेचे जा रहे प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने डिपार्टमेंट स्टोर संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर म्यू-1 स्थित श्री राम किड्स ग्लोबल स्कूल ग्रेटर नोएडा के परिसर में स्थित लकी डिपार्टमेंटल स्टोर में प्रतिबंधित पटाखे बेचे जा रहे हैं।
दुकानदार ने पटाखे रखने से मना किया बाद में पकड़ा गया
थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर म्यू-1 स्थित श्री राम किड्स ग्लोबल स्कूल ग्रेटर नोएडा के परिसर में स्थित लकी डिपार्टमेंटल स्टोर में प्रतिबंधित पटाखे बेचे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डिपार्टमेंट स्टोर पर छापा मारा और यहां मौजूद संजय कुमार ने पटाखे बेचने से साफ इनकार कर दिया। सूचना के आधार पर पुलिसकर्मियों ने जब डिपार्टमेंट स्टोर में रखे कार्टून की तलाशी ली तो उनमें बिस्किट नमकीन के नीचे छुपा कर रखे गए पटाखे के डब्बे बरामद हुए। उन्होंने बताया कि कार्टूनों से 22 अलग-अलग ब्रांड के पटाखे बरामद हुए। पटाखे को जब्त कर आरोपी डिपार्टमेंटल संचालक संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद भी लोग मुनाफा कमाने के लिए चोरी-छिपे पटाखे की बिक्री कर रहे हैं।
Greater Noida News in hindi
गिरोह के पांच लुटेरों पर गैंगस्टर
ग्रेटर नोएडा में थाना सेक्टर-142 पुलिस ने पांच लुटेरों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। गैंगस्टर में निरूद्घ किए गए आरोपी संगठित गिरोह बनाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। थाना प्रभारी विनीत राणा ने बताया कि निशांत तेवतिया पुत्र जितेंद्र सिंह, दीपक चौहान उर्फ चीनी पुत्र परमजीत सिंह, दीपक चौहान पुत्र मुकेश चौहान, विक्रम सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह व तुषार पुत्र कृष्णपाल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पांचों आरोपी शातिर लुटेरे हैं और संगठित गिरोह बनाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उनके आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किए गए पांचों आरोपियों पर विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।