
Greater Noida News : देर रात पुलिस की केटीएम बाइक पर जा रहे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद बादलपुर पुलिस ने धर दबोचा। लेकिन एक बदमाशों मौका पाकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने ढूंढ निकाला। पकड़ा गया आरोपी मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान डीसीपी राम बदन सिंह, इंस्पेक्टर बादलपुर समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा मैं पुलिस कमिश्नरेट के आदेश अनुसार सादोपुर की झाल के पास पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस बाइक सवार दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग करने पर बदमाश दिलबर उर्फ जावेद गोली लगने से घायल हो गया। वहीं दूसरा आरोपी मोहम्मद तालिब मौका पाकर भाग निकला। आरोपी दिलबर मूल रूप से भजनपुरा का रहने वाला है। बदमाश तालिब मूल रूप से लोनी का रहने वाला है। जांच में पता चला दोनों आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं। जो लूट और चोरी की जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बादलपुर पुलिस द्वारा सादोपुर की झाल के पास चेकिंग की जा रही थी। संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को जब रोका गया तो उन्होंने बाइक ने रोककर तेजी के साथ फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर दुजाना मोड के रोक लिया। जिसपर आरोपियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश दिलबर गोली लगने से घायल हो गया। वहीं मोहम्मद तालिब को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान केटीएम बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाश ने बताया कि वह पहले भी लोनी से दो बार जेल जा चुका है। पुलिस द्वारा मुठभेड़ में आरोपियों के पास से केटीएम बाइक और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।