
Greater Noida News : (चेतना मंच)। यमुना एक्सप्रेस-वे पर लग्जरी गाडिय़ों से स्टंट करने की वीडियो वायरल होने पर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर हरकत में आ गई है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गत दिनों कुछ युवकों द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर लग्जरी गाडिय़ों से स्टंट किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहे गाडिय़ों के नंबर के आधार पर आरोपी वाहन चालकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
बता दें कि पुलिस द्वारा लगातार सख्ती बरतने के बावजूद स्टंट की घटनाएं थम नहीं रही हैं हाल ही में थाना एक्सप्रेस में पुलिस ने स्टंट करने के आरोप में दो स्कारपियों व एक वैगनआर कार को भी सीज किया है।
थाना दादरी क्षेत्र के ज्यू सेक्टर में चोरों ने तीन कारों के शीशे तोड़ दिए। चोर एक कार से 2 हजार रूपए भी निकाल कर ले गए। दिवाकर भाटी ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उन्होंने गत 3 अगस्त की रात्रि को अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। रात्रि के समय चोरों ने उनके दोनों कारों के शीशे तोड़ दिए और एक कार में रखे 2000 रूपये चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर के पास खड़ी अभिजीत चौबे की कार के शीशे तोडक़र चोरी का प्रयास किया।
Read More - Noida News: परचून की दुकान पर बेच रहा था शराब, अंग्रेजी शराब व बीयर की केन बरामदनोएडा में अलग-अलग थाना क्षेत्र से तीन किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के होशियापुर गांव से 15 वर्षीय किशोरी 6 अगस्त को लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला किशोरी के भाई ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना बीटा-2 क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मॉल में राजमिस्त्री का काम करने वाले व्यक्ति की 10 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए चली गई। पिता ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। थाना सूरजपुर क्षेत्र के बिरौंडी गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी गत 1 अगस्त को सोसाइटी में घरेलू कार्य करने गई थी। इसके पश्चात वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक तीनों किशोरियों के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। Greater Noida News