नोएडा में खेल अधिकारियों की नियुक्ति का इंतजार, रुक गए विकास कार्य
Greater Noida News
नोएडा
चेतना मंच
17 Jul 2025 07:20 PM
Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर में जिला व उप जिला क्रीड़ा अधिकारी के पद रिक्त होने से मलकपुर स्टेडियम में आउटडोर में बन रहे बॉक्सिंग रिंग का कार्य एक महीने से रुका हुआ है। वहीं, जिले में अवैध तरीके से संचालित खेल अकादमी, स्विमिंग पूल व जिम सेंटरों के खिलाफ चल रहे अभियान पर भी विराम लगा हुआ है। स्थायी अधिकारी नहीं होने से खेल स्पर्धाएं भी प्रभावित हो रही हैं। स्टेडियम का संचालन अस्थायी रूप से क्षेत्रीय खेल कार्यालय की देखरेख में किया जा रहा है। हालांकि 23 जुलाई के बाद स्टेडियम में स्थायी जिला व उप जिला क्रीड़ा अधिकारी की तैनाती होने की संभावना जताई जा रही है।
क्रीड़ा अधिकारी के नियुक्ति का इंतजार
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 जून से उपजिला क्रीड़ा अधिकारी और 28 जून से जिला क्रीड़ा अधिकारी के पद पर नियुक्ति का इंतजार जारी है। 14 जून को उपजिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर का स्थानांतरण बरेली कर दिया गया था। जबकि जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी 28 जून को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद से अभी तक इन दोनों पदों पर शासन की ओर से कोई नियुक्ति नहीं हो पाई है। जिस कारण जिले में होने वाले सरकारी आयोजनों के साथ ही जिलेभर में चलने वाली अवैध खेल अकादमी, स्विमिंग पूल व जिम सेंटर के खिलाफ चल रहे अभियान की कार्रवाई रुक गई है।
पदों पर अभी तक शासन की ओर से नहीं हुई नियुक्ति
इसके बाद से अभी तक इन दोनों पदों पर शासन की ओर से कोई नियुक्ति नहीं हो पाई है। जिस कारण जिले में होने वाले सरकारी आयोजनों के साथ ही जिलेभर में चलने वाली अवैध खेल अकादमी, स्विमिंग पूल व जिम सेंटर के खिलाफ चल रहे अभियान की कार्रवाई रुक गई है। इससे एक बार फिर जिले में संचालकों की ओर से धड़ल्ले से अकादमी, स्विमिंग पूल जिम सेंटरों का संचालन शुरू हो गया है। वहीं, जिले के बॉक्सरों के लिए इनडोर के साथ-साथ आउटडोर प्रशिक्षण देने के लिए बनाए जा रहे बॉक्सिंग रिंग का भी कार्य रुका हुआ है। एक महीने पहले ही रिंग के लिए टिनशेड का कार्य पूरा हो चुका है।