Greater Noida News : आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में योग शिविर
भारत
RP Raghuvanshi
28 Apr 2022 05:31 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में योग शिविर की शुरुआत की गयी। वेदार्णा फाउंडेशन के निर्देशक एवं आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर डॉ कुलदीप मलिक के अनुसार शिविर का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज के खेल मैदान में किया गया जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ के अलावा आसपास के क्षेत्र के लोग भारी संख्या में शामिल हुये।
शिविर में आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर सचिन कुमार ने डॉक्टर मलिक के साथ मिलकर उपस्थित जनसमूह को आसन एवं व्यायाम के अलावा ताली वादन एवं हास्य प्रक्रिया का अभ्यास कराया। डॉ. मलिक के अनुसार शिविर का उद्देश्य युवा छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। आज शिविर का अंतिम एवं समापन दिन है जिसमें वरिष्ठ योगाचार्य इंजीनियर रामपाल उपस्थित जनसमूह के साथ योग करके उनको अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।