
Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी वकीलों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक वकील को अगवा कर मारपीट की और अब निरंतर उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसे लेकर वकीलों में रोष है। वकीलों ने प्रदर्शन किया और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक अजीत शर्मा जनपद न्यायालय में वकालत करते हैं। अजीत शर्मा का आरोप है कि विगत दिनों कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें अगवा किया और एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर मारपीट की। इस मामले में एडवोकेट अजीत शर्मा ने थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश नहीं किया गया है। एडवोकेट अजीत शर्मा का आरोप है कि उन्हें आरोपी और उनके समर्थक निरंतर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसकी सूचना उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अन्य वकीलों को दी, जिसे लेकर वकीलों में खासा रोष है। वकीलों ने आज प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी दर्ज कराई है। इस मामले में डीसीपी ग्रेटर नोएडा को एक ज्ञापन भी दिया गया है।
[caption id="attachment_41062" align="alignnone" width="700"]
Greater Noida[/caption]
जिला गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट कालूराम चौधरी का कहना है कि वकीलों के साथ किसी भी तरह की जायद्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था धराशाई है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वकील कमिश्नरेट का घेराव करेंगे। प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में वकील शामिल हुए।