Greater Noida ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना रबूपुरा में रिटायर्ड सैन्य कर्मी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन व कारतूस चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त के मुताबिक पिस्टल उसकी कार में रखी हुई थी।
मूल रूप से ग्राम कालूपुर निवासी बद्री प्रसाद शर्मा ने बताया कि वह भारतीय थल सेना से बीते 1 मार्च 2023 को सेवानिवृत्ति हुआ है। उसके पास जम्मू कश्मीर से बना शस्त्र लाइसेंस है जिस पर उसने पिस्टल ले रखी है। बद्री प्रसाद शर्मा के मुताबिक वह गांव में नया मकान बनवा रहा है जिसमें प्लंबर का काम करने के लिए उसने ग्राम उस्मानपुर से नवीन, बंटी, राजकुमार, वी जुगल किशोर को घर पर बुलाया था। बीते 14 अक्टूबर को उसने अपनी पिस्टल, दो मैगजीन व कारतूस बोलेरो कार के डैशबोर्ड में रखी थी। इसके बाद उसने अपनी कार घर में बने पोर्च में खड़ी कर दी। पीडि़त के मुताबिक में 18 अक्टूबर को किसी काम से झज्जर जा रहा था तो उसने अपनी कार में रखी पिस्टल मैगजीन व कारतूस चेक किए तो वह गायब मिले। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
जिला अस्पताल की पार्किंग से ई-रिक्शा चोरी
नोएडा में सेक्टर-39 जिला अस्पताल से वाहन चोरी होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। वाहन चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए यहां पार्किंग व्यवस्था लागू की गई थी इसके बावजूद भी वाहन चोर पार्किंग से वाहनों को चोरी कर रहे हैं। चोरों ने पार्किंग में खड़े एक ईरिक्शा को चोरी कर लिया।
Greater Noida in hindi
सेक्टर 104 स्थित ग्राम हाजीपुर में रहने वाले सहदेव ने दर्ज रिपोर्ट बताया कि उसने बीते 5 नवंबर को जिला अस्पताल की पार्किंग में अपना ई-रिक्शा खड़ा किया था। पार्किंग कर्मी ने उसे ई रिक्शा खड़ा करने की एवज में पर्ची भी काट कर दी थी कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो पार्किंग में खड़ा ई-रिक्शा गायब था। उसने जब पार्किंग कर्मचारी से ई-रिक्शा के बारे में पूछताछ की तो उसने कोई भी जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल करने की बात कह रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।