
Greater Noida : UPSC की परीक्षा-2022 में टॉपर बनकर ग्रेटर नोएडा व अपने पैतृक प्रदेश बिहार का नाम रोशन करने वाली लाड़ली बेटी इशिता किशोर को होम कैडर यानि उत्तर प्रदेश कैडर मिला है। ग्रेटर नोएडा शहर में रहने वाली इशिता किशोर जल्द ही उत्तर प्रदेश में IAS अफसर के तौर पर काम करती हुई नजर आएंगी। ग्रेटर नोएडा की बेटी UPSC टॉपर इशिता किशोर को मिला यूपी कैडर परीक्षा-2022 में सेकेण्ड टॉपर रही बिहार की बेटी गरिमा को अपने होम प्रदेश बिहार का कैडर मिला है।
UPSC की परीक्षा-2022 में पास होने वाले IAS अधिकारियों को कैडर का आवंटन कर दिया गया है। इस आवंटन के मुताबिक UPSC की टॉवर ग्रेटर नोएडा की बेटी इशिता किशोर को होम प्रदेश यानि यूपी..... कैडर आवंटित किया गयां। सेकेण्ड टॉपर बिहार की रहने वाली गरिमा लोहिया को भी अपना होम कैडर बिहार प्रदेश मिला है। थर्ड टॉपर तेलंगाना की बेटी उमा हराती एन को भी होम कैडर तेलंगाना प्रदेश कैडर मिला है। UPSC की परीक्षा में चौथे स्थान पर आने वाली यूपी की स्मृति मिश्रा को उनका होम कैडर उत्तर प्रदेश दिया गया है। जल्द ही देश की यह लाड़ली बेटियां IAS अधिकारी के तौर पर सेवा करती हुई नजर आएंगी।
आपको बता दें कि 23 नए IAS अफसरों को कैडर आवंटित किए गए हैं। इनमें इशिता किशोर को उत्तर प्रदेश, गरिमा लोहिया को बिहार, उमा हराती एन को तेलंगाना, स्मृति मिश्रा को उत्तर प्रदेश, वसीम अहमद भटट को मध्य प्रदेश, अनिरूद्ध यादव को हरियाणा, कनिका गोयल को हरियाणा, राहुल श्रीवास्तव को राजस्थान, पारसंजीत कौर को गुजरात, अभिनव सिवाच को हरियाणा, कृतिका गोयल को पंजाब, स्वाति शर्मा को उत्तर प्रदेश, शिशिर कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश, अभिनाश कुमार को पश्चिम बंगाल, सिद्धार्थ शुक्ला को महाराष्ट्र, लधिमा तिवारी को महाराष्ट्र, अनुष्का शर्मा को महाराष्ट्र, शिवम यादव को मध्य प्रदेश, जीवीएस पवन दत्त को महाराष्ट्र तथा वैशाली को उत्तर प्रदेश कैडर दिया गया है।
आपको बता दें कि नई कैडर सूची में उत्तर प्रदेश को 16 नए IAS अफसर मिल गए हैं। इन 16 आईएएस अफसरों में सबसे पहला नाम ग्रेटर नोएडा शहर की बेटी इशिता किशोर का है। उनके साथ ही स्मृति मिश्रा, स्वाति शर्मा, शिशिर कुमार सिंह, वैशाली, गुंजिता अग्रवाल, नितिन सिंह, अनुभव सिंह, एसएसए शाखामोरी नारायणी भाटिया, महेन्द्र सिंह, चालुवराजू आर, काव्या सी, दीपक सिंहनवाल, साहिल कुमार तथा रिंकू सिंह राही अब IAS अफसर के तौर पर उत्तर प्रदेश में तैनात होंगे।