सेना की नौकरी छोड़ बनाई फ्रॉड कंपनी, जल्द करोड़पति बनने का था सपना
Noida News
नोएडा
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:58 PM
नोएडा पुलिस ने एक ऐसी फ्रॉड कंपनी का भंडाफोड़ कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी ने सेना की नौकरी छोड़कर जल्द करोड़पति बनने का सपना देखकर यह फ्रॉड कंपनी बनाई थी। इनके सपनों पर उस समय पानी फिर गया, जब ग्रेटर नोएडा की थाना ईकोटेक वन पुलिस ने छापा मारा। आरोपी एक सोसाइटी के अंदर फ्लैट लेकर इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे थे। आरोपी सोना, चांदी, हीरे की ज्वैलरी और मंहगी घड़ियों में निवेश का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। Noida News
आर्मी से छोड़कर बनाई कंपनी, आर्मी मैन को भी फंसाया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईकोटेक वन पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि विधान डागर पुत्र रोहित डागर, सतीश शाव पुत्र रामचन्द्र शाव, कल्पेश राजू भाई पुत्र राजू भाई, गुरविन्दर सिह पुत्र सरबजीत सिह, गुरदीप सिह पुत्र दर्शन सिह, कौशिक डागर पुत्र काजल डांगर, गणेश बेरा पुत्र दीपक बेरा, तापस धारा पुत्र अरुण धारा ने आर्मी से नौकरी छोड़कर इस कंपनी को बनाया था या कुछ ने ज्वाइन भी किया था। आरोपियों ने उनके साथ काम करने वाले लोगों को भी लालच दिया था। उन्हें अपने झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाया। इसके अलावा वीवो कंपनी में कार्यरत एक इंजीनियर के साथ भी आरोपी ने ठगी की है। दोनों ने ही ईकोटेक वन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने भंडाफोड़ कर जालसाजी करने वाले सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। Noida News
आरोपियों ने 150 से अधिक लोगों से की करोड़ों की ठगी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट जोन के एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अपेक्स सोसाइटी में फ्लैट लेकर क्यूनेट और विहान नाम से कंपनी चला रहे थे। यह लोग एक सुनियोजित तरीके से आॅनलाइन गुगल मीटकर लोगों को जल्दी अमीर बनने का सपना दिखाते थे, ऐसे में लोगों को झांसे में लेकर आरोपी सोना, हीरे, घड़ियों के नाम से निवेश कराते थे। झांसा दिया जाता था कि कंपनी से खरीदे गए समान को खरीदकर व बेचकर करोड़पति बन सकते हैं। अभी तक की जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने करीब 150 लोगों को कंपनी ज्वाइन कराई और उनसे मिनिमम 60 हजार से डेढ़ लाख रुपए तक जमा कराते थे। ऐसे लोगों को असली की जगह नकली सामान मिलता था, जिसके बाद आरोपी उनसे संपर्क तोड़ देते थे। अभी तक आरोपी करोड़ों की ठगी को अंजाम दे चुके हैं। Noida News
हांगकांग की कंपनी बताकर फंसाते थे जाल में
नोएडा पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी गुगल मीट के जरिए जब लोगों से संपर्क करते थे, तो वह क्यूनेट कंपनी से जुड़े होने की बात बताते थे, साथ ही कहते थे कि यह कंपनी हांगकांग की कंपनी है। वह लोग इस कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने इस कंपनी से जुड़कर करोड़ों रुपए कमाए हैं। वह भी अगर इस कंपनी से जुड़ते हैं, तो जल्द ही करोड़ पति बन सकते हैं। जब लोग क्यूनेट कंपनी को सर्च करते हैं, तो इसी नाम से एक कंपनी हांगकांग की है, जो इसी प्रकार का बिजनेस करती है। ऐसे में विदेशी कंपनी देखकर लोग आसानी से जालसाजों के झांसे में आ जाते थे। आरोपी लोगों को झांसे में लेकर अधिकतर पैमेन्ट डॉलर व बिटकॉइन में लेते थे। Noida News
आरोपियों के खिलाफ कई राज्यों में दर्ज हैं एफआईआर
नोएडा पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब डेढ़ साल से यह कंपनी चला रहे हैं। इस कंपनी ने जयपुर, बनारस, ग्वालियर और उड़ीसा समेत करीब एक दर्जन राज्यों में अपना नेटवर्क बना रखा है। यहां पर भी लोगों के साथ ठगी की गई है। ऐसे में ठगी के शिकार हुए पीड़ितों ने संबंधित राज्यों के थानों में एफआईआर दर्ज कराई है। इस संबंध में नोएडा पुलिस को भी पता चला है। वहां की पुलिस इन सभी जालसाजों की जांच कर रही है। नोएडा पुलिस को यह भी पता चला है कि इस कंपनी की जांच ईओडब्ल्यू भी कर रही है। इस कंपनी में बड़े स्तर पर घोटाला किया है। Noida News