विज्ञापन
Noida News : नोएडा शहर यहां के 81 गांवों की जमीन पर बसा हुआ है। अभी तक गाँवों में मकान तथा दुकान आदि बनाने के लिए ना तो नोएडा प्राधिकरण की अनुमति लेनी पड़ती है और ना ही नोएडा प्राधिकरण से नक्शा पास कराना पड़ता है।

Noida News : नोएडा के गाँवों में मकान बनाने की प्रक्रिया जटिल होने वाली है। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से नई व्यवस्था बनाने की तैयारी की जा रही है। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से यह व्यवस्था बनाई जाएगी कि नोएडा क्षेत्र के गाँवों में मकान बनाने के लिए प्राधिकरण से नक्शा पास कराना जरूरी होगा। यह व्यवस्था अमल में आ गई तो नोएडा क्षेत्र के ग्रामीणों को गाँव में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण से नक्शा पास कराना अनिवार्य कर दिया जाएगा।
नोएडा प्राधिकरण के क्षेत्र वाले सभी 81 गाँवों के लिए योजना
आपको बता दें कि नोएडा शहर यहां के 81 गांवों की जमीन पर बसा हुआ है। अभी तक गाँवों में मकान तथा दुकान आदि बनाने के लिए ना तो नोएडा प्राधिकरण की अनुमति लेनी पड़ती है और ना ही नोएडा प्राधिकरण से नक्शा पास कराना पड़ता है। बीच-बीच में नोएडा प्राधिकरण में तैनात रहे कुछ अधिकारियों ने गाँवों में नक्शा पास कराने की अनिवार्यता वाली योजना लागू करने के प्रयास किए थे। ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण इस प्रकार के प्रस्तावों को नोएडा प्राधिकरण कभी लागू नहीं कर पाया। इन दिनों नोएडा प्राधिकरण एक बार फिर नोएडा के गाँवों में नक्शा पास कराने की योजना पर काम कर रहा है। Noida News
वर्ष-2016 की नियमावली को लागू करेगा नोएडा प्राधिकरण
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि वर्ष-2016 में औद्योगिक विकास क्षेत्र भवन विनियमावली में चतुर्थ संशोधन किया गया था। नोएडा प्राधिकरण उस विनियमावली की समीक्षा करके नोएडा में लागू करने की योजना पर काम कर रहा है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का तर्क है कि गाँवों में भवन नियमावली लागू ना होने के कारण बड़े पैमाने पर अतिक्रमण होता है। अतिक्रमण की समस्या से बचने के लिए गाँवों में भवन विनियमावली का लागू किया जाना जरूरी है। नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल का कहना है कि इस विषय में एक ड्राफ्ट बनाकर सरकार के पास भेजा जाएगा। सरकार के निर्देश के आधार पर गाँवों में नक्शा पास कराने की अनिवार्यता वाला नियम लागू कर दिया जाएगा। Noida News
विज्ञापन