Noida News: नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्रक चला रहा चालक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने लाइन से चिपका देखकर मामले की सूचना नोएडा पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नोएडा पुलिस ने बिजली विभाग से लाइन को बंद कराकर शव को नीचे उतारा। कब्जे में लेकर शव को नोएडा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नोएडा में घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम मामले की पड़ताल में भी जुटी है।
ऐसे आया ट्रक चालक बिजली की चपेट में
24 वर्षीय मृतक की पहचान नासिर पुत्र हमीद के रूप में हुई है। हुई है। वह राजस्थान के तिजारा का रहने वाला था। कई सालों से वह राजस्थान से दिल्ली नोएडा के लिए ट्रक चलाता है। शुक्रवार को वह ट्रक से मॉल लोड करके नोएडा आया था। यहा सेमसंग कंपनी के पास उसने अपना ट्रक रात में खड़ा किया। अनलोडिंग से पहले वह ट्रक पर चढ़ा। ऊंचाई ज्यादा होने से अचानक ही वह हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वहीं चिपक गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बिजली सप्लाई बंद कर तार से चालक का छुड़ाया शव
जब चालक तार से चिपक हुआ तड़फ रहा था, तभी मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सप्लाई को बंद करवाया इसके बाद नासिर को ऊपर से उतारा गया। उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फारेंसिक टीम और पुलिस ने साक्ष्य जुटाए है। बहरहाल परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद लाइन को दोबारा से चालू कराया गया Noida News