नोएडा के पेंट कंपनी में लगी भीषण आग, मची अफरा - तफरी
Noida News
भारत
चेतना मंच
27 Jun 2025 05:02 PM
Noida News : नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सेक्टर-2 स्थित sham paints industries में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के जनपदों से भी फायर टेंडर बुलवाने पड़े। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया कि आज सुबह करीब 5:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 2 के दी 93 स्थित एक कंपनी में आग लग गई है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। आग की भयावता को देखते हुए नोएडा ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट सेक्टर तथा गाजियाबाद बुलंदशहर हापुड़ मेरठ से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलवाया गया।
30 गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। CFO ने बताया कि आग की उठती ऊंची ऊंची लपटों से बराबर की कंपनियों को भी नुकसान होने की आशंका थी । लेकिन फायर कर्मियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए आग को फैलने से रोका और उसे पर काबू पाया उन्होंने बताया कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है । आग संभवत है शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी । Noida News