आज मुरादाबाद में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली में शामिल होने के लिए नोएडा से सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता रवाना हुए।
मालूम हो कि कल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तथा गौतमबुद्घनगर प्रभारी ने बैठक करके सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में मुरादाबाद की रैली में जाने का आह्वान किया था।
उसी के तहत आज सभी कार्यकर्ता रैली की टी-शर्ट पहन कर हाथ में झंडे लेकर बसों तथा गाडिय़ों में मुरादाबाद के लिए सुबह रवाना हुए।
इस मौके पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, एआईसीसी सदस्य दिनेश अवाना , युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, पीसीसी सदस्य सत्येंद्र शर्मा, यतेंद्र शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन लियाकत चौधरी, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौतम अवाना, व्यापार प्रकोष्ठï के जिलाध्यक्ष अभिषेक जैन, राजकुमार भारती, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठï के अध्यक्ष मो. गुड्डïू, प्रमोद शर्मा, जावेद खान समेत सैकड़ों पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मुरादाबाद के लिए रवाना हुए।