
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-108 में सी-100 में अवैध रूप से एक डॉग शेल्टर चलाया जा रहा है। इस डॉग शेल्टर में खतरनाक ब्रीड के पिटबुल डॉग (Pitbull Dog) भी रखे गए हैं। सेक्टर-108 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दिव्या कृष्णात्रेय ने बताया कि इस डॉग शेल्टर में कुत्तों को खाना देने का काम करने वाले एक युवक को आज खूंखार पिटबुल डॉग ने बुरी तरह काट लिया। डॉग ने युवक का पर पूरी तरह से चाबा लिया है।
इस घटना के बाद से शहर की आरडब्ल्यूए में काफी आक्रोश है। सेक्टर-108 के आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दिव्या कृष्णात्रेय, दीपक शर्मा एडवोकेट, सेक्टर-51 आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार, विनोद शर्मा, कोशिंदर यादव आदि विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी ने मांग की है कि नोएडा में चल रहे अवैध डॉग शेल्टर बंद करवाए जाएं तथा घरों में पाल गए पिटबुल जैसे विदेशी नस्ल के प्रतिबंधित कुत्तों पर प्रतिबंध लगाकर नोटिस दिया जाए।
आपको बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत विनीत श्रीवास्तव को कुत्तों ने काटकर बुरी तरह घायल कर दिया था, लेकिन नोएडा प्राधिकरण ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। सेक्टर-12 11 105 108 117 55 561 19 20 व 27 समेत अधिकांश सेक्टरों में खुलेआम पिटबुल जैसे प्रतिबंधित डॉग को पाला जा रहा है। लोगों की मांग है कि ऐसे डॉग्स के मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा उन्हें नोटिस देकर उन पर कानूनी शिकंजा कसा जाए Noida News :