नोएडा में पकड़ा गया नशे का अंतर्राज्यीय नेटवर्क, 30 लाख का माल बरामद
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:23 AM
Noida News : नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने नशे के बड़े बारोबारी नेटवर्क का खुलासा किया है। नशे का अवैध कारोबार करने वाला यह नेटवर्क नोएडा से लेकर अनेक प्रदेशों में सक्रिय था। नोएडा पुलिस ने नशे का नेटवर्क चलाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा से लेकर अनेक प्रांतों तक सक्रिय इस नेटवर्क को चलाने वालों के कब्जे से पुलिस ने 30 लाख रूपये मूल्य का नशे का सामान बरामद किया है। नशे का जो सामान पकड़ा गया है उसे बाजार में गांजा के नाम से बेचा जाता है।
नोएडा कमिश्नरी पुलिस के DCP ने किया बड़ा खुलासा
नोएडा कमिश्नरी पुलिस में तैनात DCP (सेंट्रल) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि नोएडा के फेस-2 थाने की पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्त गिरफ्तारद किए हैं। उनके कब्जे से 108 किलोग्राम अवैध गाँजा (कीमत 25 से 30 लाख रूपये) बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से चेकिंग के दौरान बड़ा पार्क निम्मी बिहार के सामने, सेक्टर-88, गौतमबुद्धनगर से अवैध गाँजे की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्त 1.अब्दुल्ला पुत्र शहजाद जहाज 2.सोवान पुत्र शमशाद 3.शाबान हसन पुत्र आमिर हसन 4.समीर हसन पुत्र दिलशाद को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से 108 किलोग्राम अवैध गाँजा (कीमत 25 से 30 लाख रूपये) बरामद किया गया है। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह यह गांजा उड़ीसा के रहने वाले एक व्यक्ति से रेलमार्ग के माध्यम से इनवर्टर की खाली बाड़ी में छिपाकर लाते है, जिससे किसी को शक न हो। वह लोग गांजे को एनसीआर क्षेत्र में घुम-फिरकर नशे के आदी लोगो को गांजा बेचते है।
इस प्रकार चल रहा था नशे का नेटवर्क
नोएडा पुलिस के DCP शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि नेटवर्क चलाने वाले उड़ीसा राज्य से रेलमार्ग के माध्यम से अवैध गांजा लाकर एनसीआर क्षेत्र में घूम-फिरकर नशे के आदी लोगों को बेचकर आर्थिक लाभ कमा रहे थे। उन्होंने बताया कि ये सभी अभियुक्त रेलमार्ग/बस के माध्यम से अवैध गांजा इनवर्टर की खाली बाड़ी में छिपाकर लाते है। ये सभी एनसीआर क्षेत्र में घुम-फिरकर नशे के आदी लोगो को गांजा बेचकर आर्थिक लाभ कमाते है।
ये सभी अभियुक्त अवैध गांजा उड़ीसा राज्य के रहने वाले आयुष नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाते है। ये सभी अभियुक्त जिला मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले है। ये सभी अभियुक्त अधिकतर पकड़े जाने के डर से आपस में सम्पर्क व्हाट्सएप कॉल से करते थे ताकी पुलिस इनको ट्रेस न कर सके। अभियुक्तों से पकड़े गये 108 किलोग्राम अवैध गांजा की अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रूपये है। ये सभी अभियुक्त रेलमार्ग से गांजा लाकर ऐसे रेलवे स्टेशन पर उतरते है जहां तलाशी नही होती है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में अब्दुल्ला पुत्र शहजाद जहाज निवासी वैसरेड़ी, थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर उम्र करीब 20 वर्ष, सोवान पुत्र शमशाद निवासी बैसरेडी, थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर उम्र करीब 19 वर्ष, शाबान हसन पुत्र आमिर हसन निवासी महमूदनगर, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 20 वर्ष, समीर हसन पुत्र दिलशाद निवासी महमूद नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फनगर उम्र करीब 20 वर्ष शामिल हैं। Noida News