मेट्रो स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद भी पर्स व मोबाइल चोरी की घटनाएं आए दिन हो रही है। मेट्रो स्टेशनों पर तैनात भारी सुरक्षा बलों का भी बदमाशों को कोई खौफ नहीं है। सेक्टर-52 के मेट्रो स्टेशन पर चोरों ने मेट्रो से उतर रहे एक व्यक्ति की जेब से आईफोन-14 मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीडि़त ने थाना सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया है। Noida Samacharयह भी पढ़े:यूपी के इस शहर में हाईटेक आशियाने की सौगात, 10 हजार परिवारों को मिलेगा घर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला स्टेट सोसाइटी में रहने वाले शिखर तुर्की ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 30 जुलाई की शाम को सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो से उतर रहा था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने उसकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिलने पर उसने अपने फोन की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। Noida Samachar