साथियों की रिहाई के लिए जेल के बाहर डटे हैैं खलीफा
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:36 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:36 AM
नोएडा(चेतना मंच)। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा रिहा होने के बाद भी अपने साथियों की रिहाई के लिए लुक्सर जेल के बाहर धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक सभी किसानों को नहीं छोड़ा जाता वे जेल के बाहर धरना देते रहेंगे।
इकोटेक प्रथम के थाना प्रभारी शरद चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि कल कुछ किसानों को जेल से रिहा किया गया था। लेकिन रिहा किए गए किसान अन्य किसानों की रिहाई को लेकर जेल के बाहर अभी भी धरना पर बैठे हुए हैं।
जेल के बाहर धरना दे रहे किसान आंदोलन के संरक्षक सुखबीर खलीफा ने कहा कि मौजूदा सरकार और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के दबाव में शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और उन पर ऐसी धाराएं लगाई गई जो अपराधियों पर लगाई जाती हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को इन्होंने जेल से छोड़ दिया। जबकि कुछ अभी भी बंद है। जिसको लेकर वह कल से जेल के बाहर किसानों के साथ धरना दे रहे हैं। उनका आरोप है कि जब तक अन्य किसानों को नहीं छोड़ा जाता उनका जेल के बाहर धरना जारी रहेगा।