Noida : नोएडा। लघु उद्योग भारती की तरफ से 75वें अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस को विभिन्न क्षेत्रों में बड़े हर्षोल्लास के साथ में मनाया जा रहा है। चाहे वह तिरंगा झंडा वितरण की व्यवस्था हो, चाहे घर-घर और औद्योगिक इकाइयों में झंडा लगाने की व्यवस्था को तन्मयता के साथ में देखा जा रहा है। लघु उद्योग भारती द्वारा 5000 झंडे का वितरण किया गया।
लघु उद्योग भारती के महासचिव सत्यवीर सिंह ने बताया कि यह लक्ष्य हमारे उम्मीद से और अधिक हो पाएगा। विशेषाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने लघु उद्योग भारती को एक हजार झंडे उपलब्ध कराए। लघु उद्योग भारती द्वारा समस्त कर्मचारियों और औद्योगिक इकाइयों को घर-घर जाकर वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी दिशा में अगर किसी व्यक्ति को सड़क पर अगर तिरंगा झंडा दिखाई दे, तो उसे सम्मान के साथ सुरक्षित भी रखना है। अंत में सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम एवं विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा के उद्घोष के साथ समापन किया गया।