गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा शहर में हुए भीषण अग्निकांड में घायल दमकल कर्मियों का हालचाल जानने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने भर्ती सभी घायल फायर कर्मियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उपचार की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की।

Noida News : गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा शहर में हुए भीषण अग्निकांड में घायल दमकल कर्मियों का हालचाल जानने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने भर्ती सभी घायल फायर कर्मियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उपचार की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल में मौजूद अधिकारियों से भी हादसे की पूरी जानकारी लेकर राहत एवं उपचार व्यवस्था की समीक्षा की। Noida News
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि आग लगने की घटना की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच समिति गठित की जाएगी। इसके अलावा जिस भवन में हादसा हुआ, उसकी सुरक्षा और संरचनात्मक स्थिति का आकलन कराने के लिए संबंधित विभाग को स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर हादसे के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना और सुरक्षा मानकों को और अधिक प्रभावी बनाना है। Noida News
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले दमकल कर्मियों को पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी दमकल कर्मियों ने जिस साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में अग्निशमन अभियानों के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं और सभी जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। Noida News
विज्ञापन