
Latest Noida News (चेतना मंच)। 6 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद ब्रेकअप करना एक युवती को खासा भारी पड़ा है। ब्रेकअप करने से गुस्साए युवक ने युवती की पर्सनल फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद भी जब युवती ने साथ रहने से इंकार कर दिया तो आरोपी अब उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। प्रेमी की धमकी के बाद पीडि़ता ने थाना सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज कराया है।
मूलरूप से भोपाल की रहने वाली सानिया (काल्पनिक नाम) अपने प्रेमी अंकित दुबे के साथ आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों पिछले 6 साल से लिव इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। कुछ दिनों पूर्व सानिया ने अंकित से ब्रेकअप कर अलग रहना शुरू कर दिया था। इस बात से गुस्साए अंकित ने उस पर साथ रहने का दबाव बनाया।
अंकित की बात न मानने पर उसने सानिया की प्राइवेट फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बावजूद भी जब सानिया ने साथ रहने से इनकार किया तो अंकित दुबे ने उसे तेजाब फेंक कर चेहरा जलाने की धमकी दी। सानिया ने अंकित दुबे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।