
Latest Tomato Price / दिनेश गुप्ता : नोएडा/गाजियाबाद। नोएडा-एनसीआर में टमाटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम के पार हो गई है। यहां तक कि थोक मंडियों में इसके भाव 180 रुपये से 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। सब्जी विक्रेताओं का सब्जी बेचने का अंदाज ही बदल गया है। कल एक सब्जी विक्रेता कुछ इस अंदाज में सब्जी बेच रहा था- ‘है कोई माई का लाल जो खरीद ले टमाटर लाल।’
आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह के दौरान ही बाजार में टमाटर की कीमतें चार गुना हो गईं हैं। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में उपभोक्ताओं को रियायती कीमतों पर खुदरा दुकानों के माध्यम से टमाटर का वितरण किया जाएगा। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 14 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं को कम दरों पर खुदरा दुकानों के जरिए टमाटर बेचे जाएंगे।
देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम के पार हो गई है। यहां तक कि थोक मंडियों में इसके भाव 150 रुपये से 180 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार बीते एक सप्ताह के दौरान ही बाजार में टमाटर की कीमतें चार गुना ज्यादा हो गईं हैं।
गाजियाबाद की थोक सब्जी मंडी से टमाटर खरीद कर खुदरा बाजार में बेचने वाले रामू बताते हैं कि जून की शुरुआत में टमाटर बाजार में अपनी क्वालिटी के हिसाब से 30 से 40 रुपये के भाव पर बिक रहा था लेकिन कीमतें अब 180 रुपये से 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गईं हैं।
टमाटर के साथ ही हरी मिर्च की कीमतें भी आसामान छू रही हैं। हरी मिर्च की कीमत पिछले सप्ताह में जहां 50 से 60 रुपये किलो थी, अब 120 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। अदरक के भाव भी 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। सब्जियों के भाव बढऩे से गृहणियों के रसोई का बजट बिगड़ गया है। टमाटर ने पहले ही किचन से दूरी बना ली थी। अब मिर्च और अदरक के भाव भी उछलने से आम लोग परेशान हैं।
बाजार में सब्जियों की बढ़ती कीमतों पर विजयनगर निवासी सालिनी और सविता ने बताया कि टमाटर का इस्तेमाल न होने से लोग परेशान तो हैं ही सब्जियों का स्वाद भी प्रभावित हो रहा है। अब टमाटर के साथ ही हरी मिर्च के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे परेशानी और बढ़ गई है।
अदरक : 300 ब्रोकली : 400-550 टमाटर : 180- 200 शिमला मिर्च : 130-150 गोभी : 120-150 बींस : 80-100 धनिया : 150-180 भिंडी : 80-90 करेला : 70-80 घीया : 60-80 नींबू : 55-60 कद्दू : 40-50