विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-22, सी-ब्लॉक में खंभों पर लटकते और झूलते हाई-वोल्टेज बिजली के तार स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं।

Noida News : नोएडा के सेक्टर-22, सी-ब्लॉक में खंभों पर लटकते और झूलते हाई-वोल्टेज बिजली के तार स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। इन तारों की खराब स्थिति के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। 16 जून 2026 को एक बड़ा हादसा तब हुआ जब इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) का एक कर्मचारी आवासीय गैस कनेक्शन जोड़ते समय हाई-वोल्टेज लाइन के संपर्क में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसकी जान बचाई जा सकी।
Noida News
घटना के दौरान सेक्टर-22 के जागरूक निवासियों ने तुरंत मदद की और घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया। सेक्टर-24 थाना पुलिस और आईजीएल टीम के सहयोग से समय पर रेस्क्यू संभव हो सका। निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी बिजली के तारों से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें एक बच्चे की मौत और कुछ लोगों के स्थायी रूप से घायल होने की घटनाएं शामिल हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले लगाए गए इंसुलेटेड तार भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं बन पाए हैं। कई जगह तार अब भी नीचे झूलते और आपस में उलझे हुए हैं।
Noida News
निवासियों ने मांग की है कि क्षेत्र की हाई-वोल्टेज लाइनों को जल्द से जल्द भूमिगत (अण्डरग्राउण्ड) किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। यदि भूमिगत लाइन डालने में समय लगता है, तो तत्काल प्रभाव से मोटे एचडीपीई पाइप या मजबूत इंसुलेशन कवर लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मुद्दा केवल तकनीकी नहीं बल्कि जनसुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर स्थायी समाधान लागू करना चाहिए। नोएडा के इस इलाके में बिजली व्यवस्था की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। समय रहते सुधार नहीं हुआ तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
Noida News
विज्ञापन