नोएडा के सेक्टर-41 में रहने वाली 56 वर्षीय महिला साइबर ठगों के ऐसे जाल में फंस गईं, जिसमें शेयर बाजार में ऑनलाइन निवेश के जरिए मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया गया था।

Noida News : सोशल मीडिया पर शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच नोएडा की 56 वर्षीय महिला को भारी पड़ गया। फेसबुक के जरिए संपर्क में आए साइबर ठगों ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर महिला से करीब एक करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना गौतमबुद्धनगर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Noida News :
मिली जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-41 में रहने वाली पमिला वाकलीवल ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि साइबर अपराधियों ने फेसबुक के माध्यम से उनसे संपर्क किया और शेयर बाजार में ऑनलाइन निवेश के जरिए बेहतर मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि ठगों ने ORBIS FINANCIAL CORPORATION LTD के शेयरों में ऑनलाइन निवेश करने पर शानदार रिटर्न मिलने की बात कही। मुनाफे का लालच देकर साइबर अपराधियों ने धीरे-धीरे महिला को अपने विश्वास में लिया और इसके बाद रकम ट्रांसफर करानी शुरू कर दी। Noida News :
पीड़िता के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 से 29 सितंबर 2026 के बीच शेयर खरीदने और निवेश के नाम पर उनसे अलग-अलग बैंक खातों में करीब एक करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। बताया गया है कि साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों का इस्तेमाल किया। जब काफी रकम ट्रांसफर हो गई और महिला को पूरे मामले पर संदेह हुआ, तब उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। Noida News :
ठगी का एहसास होने के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत भारत सरकार के National Cyber Crime Reporting Portal (NCRP) पर भी दर्ज कराई। इसके साथ ही साइबर क्राइम थाना गौतमबुद्धनगर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और ठगी गई रकम बरामद कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन