विज्ञापन
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर तथा दनकौर सहित उत्तर प्रदेश के नागरिकों का दशकों पुराना सपना सोमवार 15 जून 2026 को पूरा हो गया। उत्तर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के साथ ही नोएडा से भाजपा के सांसद डॉ. महेश शर्मा का भी बड़ा सपना पूरा हो गया है।

Noida News : नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर तथा दनकौर सहित उत्तर प्रदेश के नागरिकों का दशकों पुराना सपना सोमवार 15 जून 2026 को पूरा हो गया। उत्तर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के साथ ही नोएडा से भाजपा के सांसद डॉ. महेश शर्मा का भी बड़ा सपना पूरा हो गया है। उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की पहल पर शुरू हुए जेवर एयरपोर्ट के सपने को पूरा करने के लिए नोएडा से भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने पूरी ताकत लगा दी थी। केन्द्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रहते हुए डॉ. महेश शर्मा ने जेवर में एयरपोर्ट की स्थापना के मार्ग में आने वाली बाधा को दूर किया था। यह बाधा दूर नहीं हुई होती तो जेवर में एयरपोर्ट कभी नहीं बनता। Noida News
नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा जेवर क्षेत्र के नागरिकों के हित में वर्ष-2001 में जेवर में एयरपोर्ट बनाने का सपना देखा गया था। उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने जेवर में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की थी। राजनाथ सिंह के बाद उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो नोएडा तथा गे्रटर नोएडा की जनता की मांग पर बसपा सरकार ने भी जेवर में एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को केन्द्र सरकार के पास भेजा। वर्ष-2002 से लेकर वर्ष-2014 तक यह प्रस्ताव केन्द्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश के बीच में झूलता रहा। वर्ष-2014 में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी। उस सरकार में नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा मंत्री बने। डॉ. महेश शर्मा ने जेवर एयरपोर्ट की स्थापना के काम को आगे बढ़ाते हुए गति प्रदान की। उसी गति का नतीजा यह रहा कि सोमवार 15 जून 2026 से जेवर एयरपोर्ट से हवाई यातायात शुरू हो गया। Noida News
एक समय ऐसा आया कि जेवर में एयरपोर्ट की स्थापना के काम में बहुत बड़ी बाधा खड़ी हो गई थी। जेवर एयरपोर्ट की स्थापना के मार्ग में बड़ी अड़चन दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी GMR ने खड़ी कर दी थी। सरकारी नियमों का हवाला देते हुए GMR ने सरकार को बता दिया था कि एक एयरपोर्ट के 150 वर्ग किलोमीटर के दायरे में दूसरा एयरपोर्ट नहीं बन सकता। जेवर एयरपोर्ट दिल्ली एयरपोर्ट से 150 वर्ग किलो मीटर के दायरे में आ रहा था। GMR के द्वारा खड़ी की गई अड़चन से ऐसा लगा कि जेवर में एयरपोर्ट की स्थापना का सपना कागजों में ही दम तोड़ देगा। Noida News
ऐसा लग रहा था कि नोएडा तथा गे्रटर नोएडा क्षेत्र के नागरिकों का जेवर एयरपोर्ट की स्थापना का सपना केवल सपना ही रह जाएगा। उस समय नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा केन्द्र सरकार में उड््डयन राज्य मंत्री थे। डॉ. महेश शर्मा ने GMR से बात करके उसे 150 वर्ग किलोमीटर वाले नियम से पीछे हट जाने के लिए सहमत कराया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध करके जेवर एयरपोर्ट की स्थापना के काम को तेज कराने के निर्देश जारी कराए। इस प्रकार नोएडा के सांसद ने जेवर एयरपोर्ट की स्थापना के मार्ग में आई हुई सबसे बड़ी अड़चन को दूर किया। Noida News
जेवर एयरपोर्ट की स्थापना के काम में सबसे बड़ी भूमिका उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रही। वर्ष-2017 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बना लिया था। CM योगी का कहना था कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास में गेम चेंजर की भूमिका निभाएगा। योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में 15 जून 2026 को जेवर एयरपोर्ट विधिवत रूप से शुरू हो गया है। जेवर एयरपोर्ट को पूरा कराने के काम में जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के पूर्व CEO डॉ. अरूण वीर सिंह, यीडा के वर्तमान CEO राकेश कुमार सिंह, यीडा के OSD शैलेन्द्र कुमार भाटिया तथा गौतमबुद्धनगर जिले के पूर्व जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की भूमिका भी उल्लेखनीय रही। Noida News
विज्ञापन