नोएडा के निर्माणाधीन स्कूल में बड़ा हादसा, महिला की मौत
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:39 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:39 PM
नोएडा में एक नामी निर्माणाधीन स्कूल की रैलिंग गिरने से मजदूरों में हड़कंप मच गया। रैलिंग के मलबे के नीचे दबकर सास-बहू घायल हो गई। सूचना मिलते ही नोएडा की थाना सेक्टर-142 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मलब से दोनों सास-बहू को बाहर निकाला और उन्हें पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सास की मौत हो गई। वहीं बहू की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल नोएडा पुलिस ने मृतका के पुत्र की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही की एफआईआर दर्ज कर ली है। Noida News
एसकेएस वर्ल्ड स्कूल के निर्माण के दौरान हुआ हादसा
नोएडा के सेक्टर-137 में एसकेएस वर्ल्ड स्कूल का निर्माण चल रहा है। इसके निर्माण में सैकड़ों मजदूर लगे हुए हैं। अधिकतर मजदूर स्कूल परिसर में बने एक कमरे में रहते हैं। बुधवर को दोपहर करीब एक बजे पश्चिम बंगाल की रहने वाली रिजना मुर्मू(60) अपनी बहू भारती(25) के साथ स्कूल परिसर के अंदर निर्माण कार्य में लगी हुई थी, तभी स्कूल की पांचवीं मंजिल पर बनी रैलिंग नीचे काम कर रही सास-बहू पर गिर गई। रैलिंग की पूरी दीवार का मलवा गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को पास के ही फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सास को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। वहीं बहू की हालत गंभीर बनी हुई है।
दस दिन पहले ही बनी थी रैलिंग
नोएडा के निर्माणाधीन एसकेएस स्कूल के पांचवे तल पर दस दिन पहले ही रैलिंग बनाई गई थी। बुधवार को अचानक रैलिंग भर-भराकर दोनों सास-बहू के ऊपर गिर गई। ऐसे में सवाल उठता है कि अभी तो निर्माण चल ही रहा है, तो किस प्रकार से स्कूल की बिल्डिंग बनाई जा रही है, जो दसवें दिन ही रैलिंग गिर गई। आने वाले समय पर स्कूल में बच्चे पढ़ रहे होंगे, तो बिल्डिंग के अंदर बच्चे सुरक्षित रहेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
स्कूल प्रबंधन पर दर्ज हुई एफआईआर
नोएडा सेक्टर-142 थाने के एसएचओ ने बताया कि मृतका के पुत्र दीपक भी स्कूल की बिल्डिंग के निर्माण में काम कर रहा है। जब घटना हुई थी, तो दीपक स्कूल परिसर में ही काम कर रहा था। उसी समय बिल्डिंग के पांचवें तल पर बनी रैलिंग भर-भराकर गिर पड़ी। जिसमें उसकी मां और पत्नी दब गई थी। बेटे का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते रैलिंग गिरी है। यदि वह सुरक्षा के लिए उपकरण देकर काम कराते, तो उनकी मां की मौत न होती और न ही उसकी पत्नी घायल होती। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मुकद्मा दर्ज कर लिया है। Noida News